22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल में फिर कोरोना संक्रमण का रिकार्ड, एक दिन में 1,198 लोग हुए महामारी के शिकार

पश्चिम बंगाल में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनलॉक-2 के शुरू होने के साथ ही संक्रमण ने रफ्तार पकड़ लिया है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 10 Jul 2020, 9:37 PM IST

बंगाल में फिर कोरोना संक्रमण का रिकार्ड, एक दिन में 1,198 लोग हुए महामारी के शिकार

बंगाल में फिर कोरोना संक्रमण का रिकार्ड, एक दिन में 1,198 लोग हुए महामारी के शिकार

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनलॉक-2 के शुरू होने के साथ ही संक्रमण ने रफ्तार पकड़ लिया है। कन्टेंमेन्ट जोन में नए सिरे से एक सप्ताह का लॉकडाउन जारी होने के दूसरे दिन शुक्रवार को 1,198 लोग महामारी की चपेट में आए हैं।

वहीं, और 26 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे राज्य में जहां अब तक 27,109 लोग संक्रमण के शिकार हैं वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ कर 880 हो गई। हालांकि कोरोना से स्वस्थ होने के आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत दी है। संक्रमण के मुकाबले अब तक 63.99 फीसदी लोग महामारी पर विजय प्राप्त कर घरों को लौटे हैं। एक दिन में 522 लोग कोरोना मुक्त हो पाए हैं। इससे अब तक राज्य में 17,348 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसमें एक्टिव केस के 8,881 मरीज हैं। एक दिन में 650 एक्टिव केस के मामले सामने आए।

राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक दिन में सबसे अधिक कोलकाता में 374, उत्तर 24 परगना में 328, हावड़ा में 130,दक्षिण 24 परगना में 104, हुगली में 71, मालदह में 49, दार्जिलिंग में 28 और पश्चिम बर्दवान में 22 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। कोरोना मौत के मामले में भी कोलकाता आगे है। एक दिन में कोलकाता में 13, उत्तर 24 परगना में 6, हावड़ा में 4, हुगली, पूर्व मिदनापुर और मालदह में 1-1 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि संक्रमण की रफ्तार के साथ-साथ राज्य में सैम्पल टेस्टिंग भी तेज गति से हो रही है। एक दिन में 10,639 लोगों के शरीर से नमूने संग्रह कर टेस्ट के लिए भेजा गया। फलस्वरूप राज्य में अब तक 5,93,967 लोगों का सैम्पल टेस्ट हो चुका है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग