2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीघा बीच सेफ्टी एेप समुद्र की लहरों पर रखेगा आपका ख्याल

- सुरक्षा, मौसम, लहरों की ऊंचाई की देगा जानकारी

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

दीघा बीच सेफ्टी एेप समुद्र की लहरों पर रखेगा आपका ख्याल

दीघा . दीघा में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एेप तैयार किया गया है। तट पर किसी अप्रिय स्थिति के समय एेप की सहायता से आपतकालीन मदद मिल जाएगी।

दीघा बीच सेफ्टी नाम का एेप टाटा कंसलटेंसी सर्विस तैयार कर रही है। कांथी के एसडीपीओ पार्थ घोष ने बताया कि एेप डाउनलोड करने के साथ ही फोन लोकेशन ऑन रखना पड़ेगा। किसी भी विपरीत स्थिति में अलर्ट भेजा जा सकेगा जो कि सीधे पुलिस कन्ट्रोल रूम तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही खतरे की जानकारी समुद्र तट पर उपस्थित तैराक व पुलिस कर्मी के पास भी पहुंच जाएगी। जिससे बचाव कार्य में देरी नहीं होगी।
सुरक्षा के साथ ही लहरों की भी देगी जानकारी

एेप के जरिए सुरक्षा अलर्ट, मौसम के अपडेट्स दिए जाएंगे। समुद्र में किस स्थान पर कितनी गहराई है साथ ही लहरों की कहां, कितनी गहराई व ऊंचाई है यह भी एेप बताएगा।
कैसे करे इस्तेमाल

दीघा जाने वाले पर्यटक एेप को प्ले स्टोर से डाउन लोड करें। समुद्र में नहाने जाते समय लोकेशन ऑन कर लें। नहाते वक्त अपने किसी रिश्तेदार के हाथ में फोन दे दें। किसी भी दुर्घटना की जानकारी पास में खड़ी पुलिस, तैराक के साथ ही पुलिस कन्ट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी।
प्रशासन ने भी दिए सावधानी के निर्देश

इस महीने में दीघा के समुद्र में पांच लोगों पयर्टकों की डूबने से मौत हो गई। मंदारमणी में भी हाल में भाई-बहन की एक साथ मौत हुई। तभी से प्रशासन की ओर से सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जिनमें घुटने से अधिक ऊपर तक समुद्र के पानी में जाने से मना किया है। पर्यटक यदि आगे बढ़ेंगे तो माइकिंग के जरिए उनको सर्तक किया जाएगा। उसको अनसुना करने पर गिरफ्तारी हो सकती है। शराब पीकर समुद्र में नहाने पर रोक लगाई है। यदि कोई शराब पी कर समुद्र में नहाते पाया गया तो गिरफ्तारी के साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। जिन घाटों पर पर्यटकों की मौत की घटना घटी है वहां पर स्नान करने वाले को अपना नाम भी लिखवाना होगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन की ओर से जल्दी ही समुद्र में एक लक्ष्मण रेखा खींचने की तैयारी है। इसके लिए एक निर्दिष्ट स्थान पर पीले रंग का बेलून लगा होगा जो यह बताएगा कि इसके आगे जाना खतरनाक हो सकता है।

Story Loader