
मारवाड़ी युवा मंच (हावड़ा शाखा) का दीपावली प्रीति सम्मेलन
हावड़ा . मारवाड़ी युवा मंच (हावड़ा शाखा) का दीपावली प्रीति सम्मेलन कोलकाता के विवेकानन्द रोड स्थित आयोजनस्थल पर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मंच की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संतोष कानोडिय़ा ने आह्वान किया कि हमें सामाजिक परम्पराओं के निर्वाह के प्रति सजग-सचेत होकर समाज के उत्थान में अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। मंच के मण्डल छ के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सचिव धर्मराज माहेश्वरी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आनन्द केडिया ने सबको दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर 'स्वच्छता अभियानÓ के तहत 'कार डस्टबिनÓ वितरण की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम की संयोजिका अनिता गोयल हैं। मंच की हावड़ा शाखा के अध्यक्ष मनोज केजरीवाल ने मंच की गतिविधियों से अवगत कराया, सचिव सोनम टिबड़ेवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन मनोज गोयल ने किया। इस अवसर पर मनोरंजक कार्यक्रम, लक्की ड्रॉ व स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मधु कानोडिय़ा, दिलीप चौधरी, बबीता केजरीवाल, राजेश पंसारी, गोविन्द टिबड़ेवाल, मनमोहन गोयल, संजय अग्रवाल, सुरेश कुमार भुवालका, पंकज अग्रवाल, राजेश शर्मा, संदीप अग्रवाल, प्रभात जैन, दिनेश आर्य, गोपाल अग्रवाल, राजेश सहल, पवन अग्रवाल, बिनोद माहेश्वरी, संगीता पंसारी, संतोषी माहेश्वरी, मोनू गोयल, सोनू गोयल, रेणू अग्रवाल, ममता भुवालका, दीपशिखा आर्य आदि उपस्थित थे।
सारस्वत समाज के दीपावली प्रीति सम्मेलन में मची धूम
कोलकाता. सारस्वत समाज (कुण्डीय) कलकत्ता के दीपावली प्रीति सम्मेलन में समाज के युवाओं और बच्चों ने ख़ूब रंग जमाया। बड़ाबाजार स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में काफी संख्या में समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया। भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद मोहन लाल सारस्वा (पूनरासर ), किशन राज सारस्वा ( खारड़ा), बाबूलाल गुरावा ( सूरजनसर), बृजगोपाल ओझा ( रामसर) के साथ संस्था के अध्यक्ष पवन ओझा (बालिका ग्रुप) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समाज के विद्वत विप्रजनों ने मंगलाचरण से समूचे आयोजन परिसर को गूंजायमन कर दिया। मंत्री अरविंद कुमार ओझा ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए की गई मेहनत के लिए संस्था के पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत समाज के बच्चों द्वारा विभिन्न गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति के दौरान शुरू से अंत तक पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूँजता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्टजनों ने आयोजन की ख़ूब सराहना की। उपाध्यक्ष थानमल सारस्वा (चुरु) के अलावा कार्यक्रम के संयोजक श्रीगोपाल ओझा(रामसर), लक्ष्मीनारायण सारस्वा(गुसाईसर छोटा), गुलज़ारी लाल सारस्वा(पूनरासर), द्वारका प्रसाद सारस्वा(गुसाईसर बड़ा), किशनलाल तावणियां, भागीरथ गुरावा (पायली) ने आयोजन के सहयोगी सभी जनों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर लक्की ड्रा का आयोजन भी किया गया। जिसे लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह रहा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अलावा 50 अन्य पुरस्कार रखे गये थे। अध्यक्ष पवन ओझा ने दीपावली प्रीति सम्मेलन में पधार कर इसे सफल बनाने के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की सफलता में रामाकिशन सारस्वा, तोलाराम तावनिया, नारायण प्रसाद ओझा, वासुदेव सारस्वा, पवन ओझा(नापासर), कन्हैया लाल तावनिया, रामकुमार ओझा, विजय बलराम जोशी, निर्मल सारस्वा, विजय ओझा, धनराज जस्सू, श्याम सारस्वा, गणेश तावनिया आदि ने सक्रिय योगदान दिया।
Published on:
13 Nov 2018 05:09 pm

बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
