8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलकतरा कारखाने में लगी भयावह आग

- दुर्गापुर की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 23 Mar 2021, 8:52 AM IST

अलकतरा कारखाने में लगी भयावह आग

अलकतरा कारखाने में लगी भयावह आग

कोलकाता

दुर्गापुर शहर के सागरभांगा आरआइपी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक अलकतरा के कारखाने में सोमवार की सुबह अगलगी की घटना हुई। जिससे कारखाने और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आनन फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड के दमकल के तीन इंजन ने डेढ़ घंटा के काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। अगलगी में 10 लाख के नुकसान का अनुमान है। आग कैसे लगी इसका कोई कारण पता नहीं चल पाया है। कारखाने में रिफैक्ट्री एवं चूल्हा निर्माण के लिए सामग्री तैयार होती है। जहां कच्चे माल के रूप में अलकतरा का इस्तेमाल किया जाता है। सोमवार की सुबह अचानक कारखाने में अगलगी की घटना हुई। उस समय कारखाने में कर्मी भी काम कर रहे थे। अागलगी के बाद सभी बाहर आ गए। सूचना मिलने पर दमकल का तीन इंजन मौके पर पहुंचा एवं डेढ़ घंटा के प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया। कारखाने के एक कर्मी ने कहा कि अचानक एक आवाज हुआ, जिसके बाद तेज धुआं निकलने लगा। जिसके बाद आग की लपटें निकलने लगी। स्थानीय निवासी प्रशांत दास ने कहा कि बाहर से कारखाने में आग की लपटें दिखाई दे रही थी। जिसे देखकर आसपास के लोग भयभीत हो गए। कारखाना के अधिकारी बापी सिन्हा का कहना है कि अगलगी में 10 लाख का नुकसान हुआ है। कैसे आग लगा इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं दमकल की टीम अनुमान कर रही है अधिक गर्मी के कारण यह घटना हुई है। हालांकि कारखाने के अंदर आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं रहने की बात सामने आयी है।