22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal:दुर्गापुर बांध का गेट क्षतिग्रस्त, आसपास के नीचले घलाकों में बाढ़ का खतरा

692 मीटर लंबा दुर्गापुर बांध 1955 में दामोदर नदी पर बनाया गया था। इसमें 34 गेट हैं और 2 नीचे से पानी निकालने वाले गेट भी हैं। यह 12 मीटर ऊंचा बांध है। इसका पानी पीने के अलावा दुर्गापुर-आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र की कई बड़ी यूनिट्स को भी सप्लाई किया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
West Bengal:दुर्गापुर बांध का गेट क्षतिग्रस्त, आसपास के नीचले घलाकों में बाढ़ का खतरा

West Bengal:दुर्गापुर बांध का गेट क्षतिग्रस्त, आसपास के नीचले घलाकों में बाढ़ का खतरा

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर बांध के लॉक गेट का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे पश्चिम बर्धमान जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। राज्य के सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार दुर्गापुर बांध के लॉक गेट नंबर 31 को भारी नुकसान पहुंचा और अब वह काम नहीं कर रहा है। इसके कारण यह पानी के प्रवाह की जांच नहीं हो पा रही है और यहां से भारी मात्रा में पानी लगातार निकल रहा है।
सिंचाई विभाग के इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, लेकिन स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है।नलॉक गेटों को देख-रेख करने वाले कर्मचारियों ने देखा कि मेटल लॉक गेट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था और पानी अनियंत्रित होकर बह रहा है।