1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटाखे कारखाने में विस्फोट, वृद्धा की मौत

बागनान थाना इलाके के खालोर में एक पटाखे कारखाने में हुए विस्फोट में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 15 Sep 2016, 5:33 AM IST

kolkata

kolkata

हावड़ा।बागनान थाना इलाके के खालोर में एक पटाखे कारखाने में हुए विस्फोट में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत संगीन है। पुलिस ने मृत वृद्धा का नाम लतिका जाना (60) और घायल बेटे का नाम बापी जाना (40) बताया है।

अवैध तरीके से बना रहा था पटाखे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बापी अपने घर में अवैध तरीके से पटाखे बना रहा था। उसके लिए उसने काफी मात्रा में विस्फोटक घर में एकत्र किया था। उसी में आग लग गई और आग लगते ही जबर्दस्त विस्फोट हुआ।

अधिक थी विस्फोट की तीव्रता

इस विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी। आस पास को लोग घबरा गए। बापी के घर के पास जब लोग पहुंचे देखा कि पूरे घर में आग लग गई है।

तड़प रहा था घर में

स्थानीय लोगों ने आग बुझाया। दमकल भी आ गई थी। आग को बुझाने के बाद अंदर लोगों ने देखा कि बापी घायल अवस्था में तड़प रहा है। उसे स्थानीय लोग अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत संगीन बनी हुई है। जबकि उसकी मां घटनास्थल पर ही मारी गई। घर के अंदर का सारा सामान जल कर राख हो गया। घर की छत उड़ गई। लोगों ने बताया कि भायवाह स्थिति थी।