8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद फिरहाद हकीम ने केएमसी के प्रशासक पद से दिया इस्तीफा

कोलकाता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 22 Mar 2021, 7:58 AM IST

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद फिरहाद हकीम ने केएमसी के प्रशासक पद से दिया इस्तीफा

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद फिरहाद हकीम ने केएमसी के प्रशासक पद से दिया इस्तीफा


चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य के शहरी विकास मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के प्रशासक पद से इस्तीफा दे दिया है। फिरहाद ने केएमसी के सचिव खलील अहमद को अपना त्यागपत्र सौंपा। केएमसी के प्रशासक बोर्ड में शामिल अतीन घोष व देवाशीष कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को बंगाल के नगर निकायों के प्रशासक पद से राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को हटाकर उनकी जगह सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया था। इन पदों पर सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव, शहरी विकास विभाग व कार्मिक विभाग के प्रधान सचिवों की कमेटी गठित करने को कहा गया है। आयोग ने 22 मार्च तक अपने इस निर्देश को लागू करने को कहा है। भाजपा समेत विभिन्न विरोधी दलों ने इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। आयोग ने इसे जायज मानते हुए यह निर्देश दिया था। विरोधी दलों का तर्क था कि प्रशासक पद पर राजनीतिक दलों के लोग होने पर वे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए उन्हें अविलंब उस पद से हटाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि कई प्रशासक खुद भी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं। इनमें फिरहाद हकीम भी शामिल हैं।