एक के बाद एक पड़ते गए बीमार
गांव में किया था धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के कुलतली में धार्मिक कार्यक्रम के बाद फूड प्वाइजनिंग से 150 जने बीमार हो गए। उनमें से एक जना की मौत हो गई। वहीं तीन जनों की हालत गंभीर है। मृतका का नाम हफीजा सरदार (11) है। वह कुलतली के पखिरालय गांव की निवासी थी।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार गांव में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों ने एक साथ भोजन किया। सुबह से एक के बाद एक ग्रामीण बीमार पड़ते गए। जिनमें बच्चे भी शामिल थे। बीमार लोगों को कुलतली प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बीमार लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई। समस्या बढऩे पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मृतका हफीजा के परिजनों के मुताबिक तबीयत बिगडऩे पर उसे पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। हालत बिगडऩे पर बारुईपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर कुलतली विधायक गणेश मंडल मौके पर पहुंचे।
–
पांच भर्ती, 30 की निगरानी, 3 की हालत बिगड़ी
प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारी अयंतिका मंडल के मुताबिक 150 लोग बीमार हुए थे। जिनमें से पांच जनों को भर्ती किया गया है। तीस लोगों की निगरानी की जा रही है वहीं तीन जनों की हालत बिगडऩे पर उन्हें बारुईपुर अनुमंडल अस्पताल में रेफर किया गया है। कई बीमारों को निमपीठ और पदमेरहाट अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रभावित गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है।