2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुगली जिले के नगरपालिकाओं पर हिंदी भाषी चेयरमैनों का दबदबा

तृणमूल ने 12 नगरपालिकाओं में से पांच की कमान हिंदी भाषियों को सौंपी - पत्रिका की खबर पर मुहर

2 min read
Google source verification
हुगली जिले के नगरपालिकाओं पर हिंदी भाषी चेयरमैनों का दबदबा

हुगली जिले के नगरपालिकाओं पर हिंदी भाषी चेयरमैनों का दबदबा

हुगली. राजस्थान पत्रिका ने 14 मार्च के अंक में - चेयरमैन के तौर पर बढ़ सकती है हिंदी भाषियों की तादाद हेडिंग्स से खबर छापकर यह संकेत दिया था कि सुरेश मिश्रा, दिलीप यादव और विजय मिश्रा के नाम पर पुन: मुहर लग सकती है। पत्रिका का यह आकलन सही साबित हुआ। इन तीनों को फिर तृणमूल कांग्रेस ने चेयरमैन बनाया है।
---
जिले की सभी 12 नगर पालिकाओं के लिए चेयरमैन पद की औपचारिक घोषणा सोमवार शाम को हो गई। हुगली जिला तृणमूल अध्यक्ष स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने एक प्रेस वार्ता के जरिये चेयरमैन पद की सूची जारी की। हुगली जिले की रिसड़ा नगरपालिका से पूर्व चेयरमैन विजय सागर मिश्रा पर दुबारा पार्टी ने भरोसा जताया है। आरामबाग से समीर भंडारी को चेयरमैन मनोनीत किया है। तारकेश्वर से उत्तम कुंडू, बांसबेरिया से आदित्य नियोगी, चुंचुड़ा से अमित राय, भदेश्वर से प्रलय चक्रवर्ती, चांपदानी से सुरेश मिश्रा, बैद्यवाटी से पिंटू महतो, श्रीरामपुर से गिरधारी साह, कोन्ननगर से सपन दास, उत्तरपाड़ा से दिलीप यादव और डानकुनी से हसीना शबनम को तृणमूल कांग्रेस ने चेयरमैन बनाया है।
--

पहली बार हिन्दी भाषी बने श्रीरामपुर नगरपालिका के चेयरमैन

श्रीरामपुर नगरपालिका के चेयरमैन पहली बार हिन्दी भाषी बने हैं। लगातार नौवीं बार चुनाव जीतकर पार्षद बने गिरधारी साहा का नाम चेयरमैन पद के लिए मनोनीत किये जाने से श्रीरामपुर में खुशी का माहौल है।
वहीं रिसड़ा नगरपालिका से विजय सागर मिश्रा को दूसरी बार चेयरमैन मनोनीत किया गया है। इसको लेकर रिसड़ा में उत्सव का माहौल है। चेयरमैन पद की घोषणा के बाद से ही वसंत उत्सव भी मनाया गया।

चौथी पर बार बने चेयरमैन
चांपदानी नगरपालिका से पिछले 15 वर्षों से चेयरमैन रहे सुरेश मिश्रा चौथी बार चेयरमैनशिप की शपथ ग्रहण करेंगे। तृणमूल कांग्रेस ने फिर से उन पर अपना भरोषा जताया है। डानकुनी से हसीना सबनम को पार्टी ने फिर से एक बार चेयरमैन मनोनीत किया है। सबनम भी दूसरी बार चेयरमैनशिप की शपथ लेंगी। निकाय चुनावों में उम्मीदवारों की पहली तालिका में उनका नाम शामिल नहीं था। लेकिन दूसरी तालिका में उनके नाम की घोषणा हुई।

दिलीप यादव लेंगे दूसरी बार शपथ
उत्तरपाड़ा-कोतरंग नगरपालिका से फिर एक बार दिलीप यादव को चेयरमैन बनाया गया है। वे दूसरी बार शपथ लेंगे। इस बार जिले में हिन्दी भाषी चेयरमैन की तादाद में इजाफा हुआ है।

नए बने चेयरमैनों के नाम

आरामबाग - समीर भंडारी
हुगली -चुंचुड़ा - अमित राय
बैद्यवाटी - पिंटू महतो
कोननगर - सपन दास

Story Loader