दूसरा पत्र उन्होंने जादवपुर पुलिस थाना प्रभारी को लिखा है। फिल्म स्क्रीनिंग के विवाद के बाद अभाविप समर्थकों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी पर पुलिस ने क्या कदम उठाया है? उन्होंने थाने से इस बात की जानकारी मांगी है। मालूम हो कि फिल्म स्क्रीनिंग की घटना पर बढ़ते विवाद के कई पहलू सामने आए हैं, जिसे लेकर राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कुलपति से रिपोर्ट मांगी थी। इसके साथ ही यह निर्देश दिया था कि घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी करावाई की जाए।