7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खागड़ागढ़ व बोधगया धमाका: मुख्य आरोपी बेंगलूरु से गिरफ्तार

- आरोपी मोहम्मद जहिदुल इस्लाम पर था 5 लाख का इनाम - एनआईए ने बेंगलूरु पुलिस के साथ मिलकर दबोचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 7 Aug 2018, 10:24 PM IST

kolkata West bengal

खागड़ागढ़ व बोधगया धमाका: मुख्य आरोपी बेंगलूरु से गिरफ्तार

कोलकाता

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के खागड़ागढ़ बम विस्फोट तथा बिहार के बोध गया विस्फोट काण्ड के मुख्य आरोपी और आतंकी संगठन ‘जमात-उल-मुजाहि²ीन, बांग्लादेश’ (जेएमबी) के शीर्ष आतंकी मोहम्मद जहिदुल इस्लाम उर्फ कौसर उर्फ बोमारु मिजान को सोमवार रात बेंगलूरु से सटे रामनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। लम्बे समय से वह नाम और चेहरा बदल कर रामनगर इलाके में रह रहा था। एनआईए ने बेंगलूरु पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान इस्लाम के घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। 34 वर्षीय इस्लाम बोधगया तथा खागड़ागढ़ विस्फोट काण्ड में वांछित था। एनआई को दोनों मामलों में उसकी तलाश थी। बांग्लादेश में भी वह वांछित था। 2014 में 2 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के खागड़ागढ़ इलाका स्थित एक मकान में बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में दो संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई थी। खागड़ागढ़ विस्फोट कांड में एनआईए ने उस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस्लाम को ७ जुलाई 2013 में बोध गया मंदिर में विस्फोट कांड का मुख्य आरोपी भी माना जा रहा है।
--

गिरफ्तार आतंकी से मिला सुराग
गत 3 अगस्त को एनआई ने तुहिन नामक जेएमबी आतंकी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर इस्लाम को गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पांच दिनों के लिए ट्रांजिट रिमाण्ड पर पटना भेज दिया। एनआईए के अधिकारी उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस्लाम को कोलकाता लाए जाने की भी संभावना है। केन्द्रीय जांच एजेन्सी खागड़ागढ़ विस्फोट मामले में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। मामले के १५ से अधिक आरोपी गिरफ्तार हैं।

----
भारत में था जेएमबी प्रमुख

केन्द्रीय एजेन्सी सूत्रों के अनुसार इस्लाम भारत में जेएमबी के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहा था। एनआईए को उससे पूछताछ में जेएमबी के भारत में नेटवर्क, गतिविधियां तथा योजना के बारे में कई महत्वपूर्ण तथ्य मिलने का अनुमान है। उससे पूछताछ शुरू है।