4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

कोलकाता: मलाशय में छिपाए थे सोने के 12 बॉर, तस्कर पकड़ा

जब्त सोने का वजन 1.397 किलोग्राम है जिसकी अनुमानित कीमत 86.4 लाख रुपए

Google source verification

कोलकाता. दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी हाकिमपुर में 112 वीं वाहिनी के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने के 12 बिस्कुटों के साथ एक तस्कर को पकड़ा। जब्त सोने का वजन 1.397 किलोग्राम है जिसकी अनुमानित कीमत 86.4 लाख रुपए है। तस्कर का नाम मैनूर खान (56) निवासी हाकिमपुर, जिला उत्तर 24 है। उसने सोने के बिस्कुट मलाशय में छिपा रखे थे। जवानों को उसपर संदेह हुआ तो उसे हाकिमपुर से स्वरूप्धा की ओर जाते समय रोका गया। हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से तलाशी में संकेत मिलने के बाद पूछताछ में उसने बताया कि बिस्कुट मलाशय में छिपा कर रखे गए हैं। पकड़े गए तस्कर को जब्त सामान समेत कस्टम कार्यालय टेंटुलिया के सुपुर्द कर दिया गया है।

5.10 लाख के मछली अंडे जब्त
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत विभिन्न अभियान के अंतर्गत बीएसएफ जवानों ने सीमा पर मछली के अंडों से भरे हुए 53 पैकेट जब्त किए। मछली के अंडों का बाजार मूल्य 5.10 लाख रुपए है। तस्कर मछली के अंडों को भारत से बांग्लादेश में पार करने की फिराक में थे। जब्त किये गये सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।