
KIFF 2023 starting from today
कोलकाता। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) का 29वां संस्करण आज से शुरू होने जा रहा है जो कि 12 दिसंबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेताजी इंडोर स्टेडियम में आज शाम चार बजे करेंगी। उद्घाटन समारोह में अभिनेता सलमान खान, कमल हसन, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, सौरभ गांगुली के अलावा कई अन्य सितारे मौजूद रहने की उम्मीद है। फेस्टिवल के अंतर्गत 23 जगह पर केआईएफएफ की सिनेमा दिखाई जाएंगी।
और क्या ख़ास होने वाला हैं KIFF में?
राज्य के बिजली मंत्री व KIFF के मुख्य सलाहकार अरूप विश्वास ने बताया कि KIFF रवींद्र सदन, शिशिर मंच, नंदन 1,2,3, नजरूल तीर्थ, बिजोली थियेटर, सेनका थियेटर सहित कुल 23 थियेटरों व सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोगों के शामिल होने की सम्भावना हैं। KIFF कमेटी के सदस्य व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन ने कहा, 29वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कुल 39 देशों की 219 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें 169 फीचर फिल्मों के अलावा, पुरस्कृत फिल्में, शॉट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
फेस्टिवल का थीम सॉन्ग अरिजीत सिंह ने गाया है और इस गीत की परिकल्पना सीएम ममता बनर्जी ने की है। वहीं गीत को कंपोज इंद्रजीत दासगुप्ता ने किया है। फिल्म कमेटी के चेयरमैन व फिल्म निर्देशक गौतम घोष ने कहा कि इस बार फेस्टिवल में नए फिल्म निर्माताओं की फिल्में जोड़ी गई हैं। फिल्मोत्सव में स्पेन फोकस देश रहेगा। स्पेन की छह और ऑस्ट्रेलिया की 15 फिल्में दिखाई जाएंगी।
Published on:
05 Dec 2023 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
