23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता निगम की मासिक बैठक में हड़कंप, मीटिंग स्थगित होने पर उप महापौर ने जताई आपत्ति

Kolkata Municipal Meeting: कोलकाता नगर निगम में मासिक बैठक अधिवेशन कक्ष के बंद होने के कारण क्लब रूम में आयोजित करनी पड़ी। मेयर फिरहाद हाकिम ने इसे 'नगर निगम का काला दिन' बताया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kolkata Municipal Corporation

कोलकाता निगम की बैठक स्थगित करने की मांग (X)

Kolkata Municipal Corporation Monthly Meeting: कोलकाता नगर निगम में शुक्रवार को मासिक बैठक के लिए पहुंचे पार्षदों को बंद अधिवेशन कक्ष के बाहर इंतजार करना पड़ा। अधिवेशन कक्ष पर ताला लगे होने के कारण पार्षद अंदर प्रवेश नहीं कर सके। तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं निगम की चेयरपर्सन माला राय ने कुछ समय तक इंतजार किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर क्लब रूम में बैठक आयोजित करनी पड़ी।

घटना को बताया नगर निगम का काला दिन

नगर निगम में हुई बैठक में मौजूद मेयर फिरहाद हाकिम ने घटना को 'नगर निगम का काला दिन' बताया। उन्होंने बैठक में उपस्थित तृणमूल पार्षदों का धन्यवाद भी किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को नगर निगम का मासिक अधिवेशन प्रस्तावित था, लेकिन इससे पहले मेयर परिषद की बैठक रद्द कर दी गई थी और बाद में मासिक अधिवेशन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। इन घटनाक्रमों के बीच शुक्रवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस के पार्षद बैठक के लिए निगम मुख्यालय पहुंचे।

90 पार्षद बैठक में मौजूद

कोलकाता नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस के कुल 137 पार्षद हैं, जिनमें से लगभग 90 पार्षद शुक्रवार की बैठक में मौजूद थे। आरोप है कि क्लब रूम में आयोजित बैठक में माइक्रोफोन की भी व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण नेताओं को बिना माइक के अपनी बात रखनी पड़ी।

उप महापौर अतिन घोष ने बैठक स्थगित करने की मांग

इसी बीच राज्य सरकार ने कोलकाता नगर निगम के सचिव का भी तबादला कर दिया है। कोलकाता नगर निगम उप महापौर अतिन घोष ने कोलकाता नगर सचिव स्वप्न कुमार कुंडू द्वारा केएमसी हाउस की बैठक स्थगित करने पर कहा, सेक्शन 94, म्युनिसिपल एक्ट, इसके सब सेक्शन 1, सब सेक्शन 2, सब सेक्शन 3 में साफ लिखा है कि चेयरपर्सन को बैठक बुलाने, बैठक टालने का अधिकार है, उनके आलावा किसी और को कोई अधिकार नहीं है।