कोलकाता

लॉरी की चपेट में आए मां- बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

- पुलिस का घेराव कर प्रदर्शन

less than 1 minute read
लॉरी की चपेट में आए मां- बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

बर्दवान . बर्दवान नवाबहाट बस स्टेंड के निकट लॉरी की चपेट में आकर दो जनों की मौत हो गई। लॉरी बालू से भरी हुई थी। इस घटना से नाराज लोगों ने पुलिस को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतकों का नाम अपर्णा घोष तथा वर्षण घोष है। दुर्घटना में घायल कार्तिक घोष की हालत गम्भीर है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार्तिक अपनी पत्नी अपर्णा व पुत्र वर्षण को लेकर बाइक से खण्डघोष उयानिया से भातार के रथतला की ओर जा रहे थे। नवाब हाट के निकट बालू से भरी हुई लॉरी तेजी से आई और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों ही बाइक से रास्ते पर गिर गए। वर्षण व अपर्णा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार्तिक को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सिविक पुलिसकर्मी आते-जाते वाहनों से वसूली करते हैं जिसके कारण उक्त इलाके से चालक तेजी से निकल जाना चाहते है और दुर्घटना घट जाती है। पुलिस लॉरी की तलाश कर रही है।

Published on:
10 Mar 2019 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर