पुलिस से मिली जानकारी केअनुसार, राजन मल्लिक एसएसकेएम में सक्रिय दलालों का सरगना है। इससे पहले भी पुलिस ने एसएसकेएम से कई लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने राजन मल्लिक का नाम बताया।
लालबाजार की गुण्डा दमन शाखा ने गुरुवार शाम राजन मल्लिक को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने एसएसकेएम को दलालों से मुक्त करने का अभियान छेड़ा है। इसमें अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जाता है कि राजन मल्लिक पूर्व मंत्री मदन मित्रा का करीबी है। उसकी गिरफ्तारी पर कर्मियों ने पुलिस का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन किया। अरूप विश्वास ने कर्मियों को समझा बुझाकर विरोध हटाया।