10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सारथी हैं ममता बनर्जी-अधीर

पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री तथा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा के मु²े पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा की सारथी हैं। ममता की बदौलत ही भाजपा का 1998-99 में पश्चिम बंगाल में प्रवेश हुआ। अब उनकी रथयात्रा का विरोध महज दिखावा है।

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सारथी हैं ममता बनर्जी-अधीर

- कहा, रथयात्रा का विरोध महज दिखावा
कोलकाता.

पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री तथा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा के मु²े पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा की सारथी हैं। ममता की बदौलत ही भाजपा का 1998-99 में पश्चिम बंगाल में प्रवेश हुआ। अब उनकी रथयात्रा का विरोध महज दिखावा है। मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में रविवार को जनसभा को सम्बोधित करते हुए अधीर ने कहा कि भाजपा के शासन में देश में और तृणमूल के शासन में बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है। दोनों पार्टियों का छद्म विरोध जनता को गुमराह करने के अलावा और कुछ नहीं है। अधीर ने कहा कि संविधान ने हमे मत देने तथा चुनाव लडऩे का अधिकार दिया है, पर तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने गत जुलाई में सम्पन्न हुए पंचायतों के चुनाव में लोगों को वोट डालने से वंचित कर दिया। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी उसने विपक्ष को सफाया करने तथा अपने पक्ष में सौ फीसदी नतीजा हासिल करने की रणनीति बना रखी है।
बूथ लुटने की चुनौती-

सांसद चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बहरमपुर संसदीय क्षेत्र में बूथ लुटने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि हिम्मत है तो लोकसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले में बूथ लुट कर दिखाएं। बूथ लुटने में तृणमूल को वास्तव में सफलता मिलती है तो वे राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को तृणमूल कांग्रेस नेताओं का ‘दास’ करार दिया है। अधीर ने कहा कि यदि लोकतंत्र नहीं होता और लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं होता तो ममता बनर्जी 2011 में मुख्यमंत्री नहीं बन पाती।