3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

स्पेन जा रही ममता को एयरपोर्ट पर मिले इस देश के राष्ट्रपति और ‘इंडिया’ गठबंधन पर पूछ लिया ये सवाल

कोलकाता। बुधवार को ममता बनर्जी दुबई से स्पेन के लिए उड़ान भरने के लिए निकली ही थी कि एयरपोर्ट पर उन्हें श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे मिल गए और उनसे 'इंडिया' गठबंधन के नेतृत्व को लेकर सवाल किये ।  

Google source verification

कोलकाता। बुधवार को ममता बनर्जी दुबई से स्पेन के लिए उड़ान भरने के लिए निकली ही थी कि एयरपोर्ट पर उन्हें श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे मिल गए और उनसे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेतृत्व को लेकर सवाल किये ।

इन दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 दिनों के लिए स्पेन और दुबई के दौरे पर है। वहां वे विभिन्न समिट्स में हिस्सा लेकर व्यावसायिक समूहों से राज्य में निवेश के लिए बैठकें करेंगी। वे 12 सितम्बर को दुबई के लिए रवाना हुई थी और बुधवार को उन्हें दुबई से स्पेन के लिए उड़ान भरनी थी।

दुबई एयरपोर्ट पर ममता से मिले विक्रमसिंघे

लेकिन दुबई एयरपोर्ट पर ही उनकी मुलाकात श्रीलंका के राष्टपति रानिल विक्रमसिंघे से हुई। ममता बताती है कि एयरपोर्ट लाउंज में उन्हें देखकर श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने उन्हें बातचीत के लिए बुला लिया। उनके अभिवादन से वे काफी अभिभूत हुई। ममता ने उन्हें नवम्बर में पं बंगाल में होने वाली स्टेट बिज़नेस समिट के लिए आमंत्रण दिया तो वहीँ रानिल विक्रमसिंघे ने भी उन्हें अपने देश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। ममता ने कहा कि यह एक सुखद मुलाकात थी।

जनता का साथ रहा तो हम सत्ता में जरूर आएंगे – ममता

लेकिन इस बातचीत के दौरान ही रानिल विक्रमसिंघे ने ममता से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेतृत्व को लेकर सवाल किया कि क्या आप INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगी? इस पर ममता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि यह तो जनता पर निर्भर करता है। अगर जनता ने साथ दिया तो हम ज़रूर सत्ता में आएंगे।

इसके अलावा स्पेन जाने की बात पर रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि वे भी मेड्रिड जा रहे है।


इस तरह 2 राजनीतिक हस्तियों की मुलाकात ने काफी सियासी चर्चाएं छेड़ दी है। गौर करने वाली बात तो यह बताई जा रही है कि भारत में हो रही सियासी हलचलों पर क्या दूसरे देश भी नजर बनाये हुए और इससे उनके लिए क्या संभावनाएं बन सकती है। यह भी चर्चा का एक नया मुद्दा बन गया है।