5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एफआईआर रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

मारूंगा यहां और लाश गिरेगी श्मशान में डॉयलॉग बोलने का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
एफआईआर रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

एफआईआर रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता

बॉलीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे हैं। तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए मिथुन के खिलाफ कोलकाता के मानिकतला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। चुनाव नतीजे के लगभग एक माह बाद मिथुन ने हाईकोर्ट में मामला दायर कर उनके खिलाफ दायर एफआईआर खारिज करने की अपील की है।
चुनाव प्रचार के पहले वे पीएम नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में ब्रिगेड सभा में भाजपा में शामिल हुए थे। ब्रिगेड रैली में मिथुन ने अपनी फिल्म का लोकप्रिय डॉयलॉग, मारूंगा यहां और लाश गिरेगी श्मशान में बोल कर खूब वाहवाही बटोरी थी। हालांकि वे कहीं से उम्मीदवार नहीं बने थे, लेकिन भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर प्रचार किया था।
कुछ महीने पहले तृणमूल युवा मोर्चा के एक सदस्य ने मिथुन के भड़काऊ भाषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन पर अपने डॉयलॉग से हिंसा का समर्थन और भड़काऊ भाषण देकर समर्थकों को उकसाने के आरोप लगाए थे।
--
अभिनेता ने यह दी सफाई
मिथुन का दावा है कि राजनीतिक बदला लेने के लिए मुझ पर इस तरह के झूठे आरोप लगाए गए हैं। आरोप में कोई सच्चाई नहीं है। थाने में धारा- 153ए, 504, 505 और 120बी के तहत दर्ज शिकायत पर कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर आवेदन में अभिनेता ने सफाई दी कि 2014 में आई एक फिल्म में उनका यह मशहूर डॉयलॉग था, जो सिर्फ लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से उन्होंने बोला था। इसके पीछे हिंसा की कोई मंशा नहीं थी।