
West Bengal Assembly Election 2021 : ममता पर मोनोज तिवारी हमला बोले, बिखर गया दीदी का वोटबैंक
तीसरे चरण के 31 में से 16 सीटों पर भाजपा की जीत का किया दावा
कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal assembly Election 2021) के चौथे चरण का प्रचार करने आए भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक और दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए उनके वोटवैंक बिखड़ने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अब ममता बनर्जी का खेल समाप्त हो गया। उनका सारा वोटबैंक बिखड़ गया है। मंगलवार को हुए तीसरे चरण में ममता दीदी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र के 31 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ हैं। ग्राउंड रिपोर्ट यह है कि उक्त 31 विधानसभा सीटों में से 16 सीट भाजपा जीतेंगी।
वे इस दिन उत्तर 24 परगना जिले के गारुलिया के डंबर कॉटन मिल के मैदान में नोवापाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुनिल सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। जनसभा को संबोधित करने पहले उन्होंने सुनिल सिंह के समर्थन में बैरकपुर क्षेत्र से श्यामनगर तक रोड शो भी किया और जनसभा में आए लोगों को लुभाने के लिए मनोज तिवारी ने भोजपुरी और बांग्ला में गाने भी गाए।
जनसभा में आई भीड़ से मनोज तिवारी ने कहा कि वे हमारे नेता अमित शाह ने बंगाल में 200 सौ विधानसभा सीटने का लक्ष्य रखा है। लेकिन बंगाल में घूम-घूम कर चुनाव प्रचार करने के दौरान सभी जगह के लोगों का मन और मिजाज देखकर लगता है कि भाजपा 210 से अधिक सीट पाएगी।
पैर टूटने का ढोंग कर रही हैं ममता दीदी
जनसभा में आई लोगों की भीड़ को हिन्दी, भोजपुरी और बीच-बीच में बांग्ला भाषा में संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने ममता दीदी पर पैर टूटने का ढोंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे उस डॉक्टर को ढ़ूढ़ रहे हैं, जिसने 24 घंटे के भीतर ममता दीदी के टूटे हुए पैर का प्लास्टर काटा है। वे जानना चाहते हैं कि उस डॉक्टर ने ममता दीदी के टुटे हुए पैर प्लास्टर 24 घंटे के अंदर कैसे काट दिया। ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि एक बार दीदी मंच पर बोलते-बोलते दोनों पैर पर खड़ी हो गई। तभी किसी ने उन्हें याद दिलाया कि उनका पैर टूटा हुआ है। तब वे झट से बैठ गई।
इतने पैसे कहां रखेंगे ममता के भतीजा
इस दिन मनोज तिवारी ने ममता बनर्जी के सांसद भतीजे की काली कमाई की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस में उसके किसी नेता की नहीं चलती है। वहां सिर्फ भतीजे की चलती है। वह हर महीने 45 करोड़ रुपए ले रहें हैं। पता नहीं इतने पैसे वह कहां रखेंगे।
Published on:
07 Apr 2021 09:53 am

बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
