1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रसाद खाकर मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

- दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में लक्ष्मी पूजा का प्रसाद खाकर महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। मृतकों के नाम मंगला कयाल और नवद्वीप है। मृतका के पति विश्वनाथ और छोटे बेटे सोमनाथ की हालत गंभीर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Jyoti Dubey

•

Updated: 12 Jan 2020, 4:10 PM IST

प्रसाद खाकर मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

प्रसाद खाकर मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में लक्ष्मी पूजा का प्रसाद खाकर महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। मृतकों के नाम मंगला कयाल और नवद्वीप है।

मृतका के पति विश्वनाथ और छोटे बेटे सोमनाथ की हालत गंभीर है। दोनों को डायमंड हार्बर अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है। कयाल परिवार के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने घटना के पीछे विश्वनाथ के भतीजे सुदीप कयाल की साजिश होने का संदेह है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को विश्वनाथ ने अपने घर पर लक्ष्मी पूजा का आयोजन कराया था। प्रसाद के लिए उसने अपने भतीजे से इलाके के एक मिठाई की दुकान से मिठाई मंगवाई थी।

पूजा समाप्त होने के बाद विश्वनाथ और उसके परिवार के सभी सदस्यों ने मिठाई खाई जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। डायमंड हार्बर जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर शुक्रवार की सुबह नवद्वीप और शाम को मंगला की मौत हो गई।

- मिठाइयों के नमूनों की फॉरेंसिक जांच :

स्थानीय लोगों के अनुसार विश्वनाथ और सुदीप के पिता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उन्हें आशंका है कि इसी विवाद के कारण सुदीप ने प्रसाद में जहर मिला दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके गिरफ्तार कर लिया है। उससे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

वहीं घटना को लेकर उक्त मिठाई दुकान के मालिक व हलवाइयों से पूछताछ की जा रही है। वहां के मिठाइयों के नमूने को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल