
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नगालैंड के चुमुकदीमा में शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में आए।

यहां उन्होंने नगा संस्कृति की प्रशंषा की। उनकी सभा में शामिल होने के लिए राज्य की अलग अलग जनजातियों से जुड़े लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आए थे।

रंगबिरंगे पारंपरिक परिधान पहने युवक- युवतियों को प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए रास्ते के दोनों ओर देखा गया।

पारंपरिक टोपियों, अस्त्र- शस्त्र से सुसज्जित जनजाति समुदाय के लोगों की मौजूदगी ने सभा स्थल को नगा संस्कृति के केन्द्र में बदल दिया।

रंगबिरंगे पारंपरिक परिधान पहने युवक- युवतियों को प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए रास्ते के दोनों ओर देखा गया।

सभा में प्रधानमंत्री को भी नगा लड़ाके की टोपी और भाला दिया गया। हैंडमेड शाल भी ओढ़ाई गई।

सभा में नगा सामाजिक व्यवस्था के पहरुए के रूप में मान्यता पाने वाले ग्राम बूढ़े भी लाल रंग की अपनी सदरी में दिखाई दिए।

वहीं दीमापुर व आसपास के मारवाड़ी भी बड़ी संख्या में राजस्थान की पारंपरिक रंगबिरंगी पग पहले दिखे।