कोलकाता

16 महिला चालक के साथ नई कैब एप सर्विस राइड शुरू

- पूरे दिन चढ़िए किराया रहेगा एक समान

less than 1 minute read
16 महिला चालक के साथ नई कैब एप सर्विस राइड शुरू


कोलकाता
उबेर व ओला एप कैब ने अपने किराए में बढ़ोतरी की है जिसके बाद साधारण लोगों के लिए ऐप कैप महंगे और पॉकेट पर भार बढ़ाने वाले हो गए हैं। ऐसे में साधारण लोगों की सुविधा के लिए नया ऐप कैब राइड सेवा शुरू हो रही है। हजार गाड़ियों के साथ अपनी सर्विस महानगर व आसपास के जिलों में देंगी।

किराया रहेगा एक सा
विशेषता है कि दिन में चढ़िए या रात में। बारिश हो या धूप किसी भी समय गाड़ी की सवारी करने वाले को अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ेगा। साथ ही चालक अतिरिक्त पैसे नहीं वसूल सकेगा।

16 महिला चालक शामिल
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 महिलाओं चालकों के साथ यह सर्विस शुरू हो रही है। हजार कार से इसका सफर शुरू हो रहा है। दुर्गा पूजा के गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

फोन नम्बर से भी बुक होगी कैब
जिन्हें स्मार्ट फोन या एप का इस्तेमाल करने में असुविधा है वे 9836111222 से बुक कर सकते हैं। प्रति किलो मीटर 15 रुपए और बेस प्राइस 35 रुपए है।

Published on:
13 Aug 2021 05:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर