8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूषित पानी पीने से एक बच्ची की मौत, 15 बीमार

वार्ड 73 का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 18 Mar 2021, 10:19 AM IST

दूषित पानी पीने से एक बच्ची की मौत, 15 बीमार

दूषित पानी पीने से एक बच्ची की मौत, 15 बीमार

कोलकाता
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 73 में कथित रूप से कोलकाता नगर निगम के नल का दूषित पानी पीने से मंगलवार को पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। इसी के साथ यहां जल दूषण के चलते मरने वालों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई। मृत शिशु का नाम आरुषी कुमारी है। जानकारी के अनुसार शिशु ‘शशि शेखर बोस रो’ स्थित निगम के श्रमिक आवासन की रहने वाली थी। निगम के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केएमसी क्वार्टर की रहने वाली आयुषी कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे सोमवार को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था और मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गयी। ज्ञात हो कि इसी इलाके में रविवार रात भुवनेश्वर दास (43) की कथित रूप से दूषित पानी पीने से मौत हुई थी, जबकि इसी इलाके में स्थित अलीपुर महिला सुधार गृह में एक महिला कैदी की भी कथित रूप से दूषित पानी से सोमवार को मौत हुई थी। जेल प्रशासन ने यह कहते हुए इस मुद्दे पर कुछ बोलने से मना कर दिया कि निगम के अधिकारी मृत्यु की सटीक वजह का पता लगाने के लिए सुधार गृह आने वाले हैं। वार्ड 73 के कोऑर्डिनेटर रतन मालाकार ने बताया कि फिलहाल 15 लोगों का इलाज विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। ज्ञात हो कि भवानीपुर विधानसभा केंद्र से ही ममता बनर्जी विधायक हैं। वह इसी इलाके में ही रहती हैं। मालूम हो कि 73 नंबर वार्ड में रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने से वे दूषित पानी पी रहे हैं दूषित पानी पीने से प्रतिदिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। पर निगम अधिकारियों को अब तक इसकी खबर नहीं थी। इस विषय में रतन मालाकार का कहना है कि इलाके में लोग दूषित पानी पी रहे हैं पर अब तक उन्हें इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने नहीं दी थी।