
सांतरागाछी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सांतरागाछी झील।
हावड़ा. सांतरागाछी रेलवे स्टेशन के समीप सांतरागाछी झील को बचाने की मांग को लेकर पक्षी प्रेमियों ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान तपन साहा ने बताया सांतरागाछी झील को धीरे-धीरे कूड़ा फेंककर गंदा किया जा रहा है जिसके कारण इसका पानी प्रदूषित हो रहा है। इसके अलावा जलकुंभी की सफाई भी समय पर नहीं की जा रही है। सांतरागाछी झील में प्रतिवर्ष विदेशी पंछी आते हैं। इसलिए इस झील को निरंतर साफ करने की जरूरत है। हालांकि इस साल प्रवासी पक्षियों की संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक है। जन जागरूकता लाने के लिए झील के आसपास पदयात्रा निकाली और लोगों से अपील की। वे झील को गंदा ना करें।
प्रसनजीत का कहना है कि इस झील की सफाई पर निगम और राज्य सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक साल यहां सर्दी में प्रवासी पछियों की आवाज सुनने के लिए बड़ी संख्या में पंछी प्रेमी पहुंचते हैं उन सबकी एक ही मांग है कि झील को गंदा ना किया जाए और झील की निरंतर सफाई की जाए।
इनका कहना है
पहले निगम में तृणमूल का बोर्ड था तो इसकी सफाई या जागरूकता के लिए कई बार निगम व स्थानीय स्तर पर अभियान चलाया गया था। अभी निगय में प्रशासक के अधीन होने के कारण सफाई का जिम्मा उन्ही अधिकार क्षेत्र में है।
- नसरीन प्रवीन, पूर्व मेयर परिषद की सदस्य, हावड़ा नगर निगम
Published on:
19 Jan 2021 08:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
