3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता, सॉल्टलेक, दक्षिणेश्वर व बरानगर में आ सकता है शक्तिशाली भूकम्प

- आइआइटी खडग़पुर के भूवैज्ञानिक ने जताई आशंका

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

कोलकाता, सॉल्टलेक, दक्षिणेश्वर व बरानगर में आ सकता है शक्तिशाली भूकम्प


कोलकाता. पखवाड़े भर के भीतर राज्य के कई हिस्सों समेत पूर्वोत्तर में आए कम तीव्रता वाले भूकम्पों के बाद महानगर कोलकाता व आसपास के इलाकों में तीव्र भूकम्प आने की आशंका पैदा हुई है। आइआइटी खडग़पुर के भूविशेषज्ञ ने कोलकाता, सॉल्टलेक, दक्षिणेश्वर व बरानगर में भूकंप आने की आशंका जताई है। उनके मुताबिक भूकम्प आया तो बड़ी तबाही ला सकता है।

भूविशेषज्ञ के मुताबिक गत रविवार को पुरुलिया, बांकुड़ा में भूकम्प के झटके महसूस किए गए थे। जिनकी तीव्रता कम थी। पहले असम-अरुणाचल-सिलीगुड़ी में भी झटके महसूस किए गए है। विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे-छोटे झटकों के बाद बड़े झटके की सम्भावना है। जो कोलकाता, साूल्टलेक, बरानगर और दक्षिणेश्वर के आसपास के इलाकों में जान-माल का बड़ा नुकसान कर सकता है।

खडग़पुर आइआइटी के जियोलॉजी व जियोफिजिक्स के प्रधान प्रो. शंकर कुमार नाथ के मुताबिक रविवार को पुरुलिया में आए भूकम्प का केन्द्र जमीन के दस किलोमीटर नीचे था। हाल ही में देश भर में आए ज्यादातर भूकम्पों का केन्द्र जमीन के 10 किलोमीटर भीतर आया है। उनके शोध के मुताबिक दो महीने के भीतर कोलकाता तथा आस-पास के इलाकों में भूकम्प का बड़ा झटका आ सकता है। इसमें वे मकान क्षतिग्रस्त होंगे जो तालाब, जलीय जमीन को पाट कर बनाए गए हैं। प्रो. शंकर ने बताया कि भविष्य में भूकम्परोधी निर्माण करने की जरूरत है।

Story Loader