प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया
होली के उपलक्ष्य में महानगर और उपनगरों में होली स्नेह मिलन का आयोजन जारी है। विभिन्न संस्थाएं आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में सत् संगम का होली मिलन समारोह रवींद्र सरणी स्थित फूल कटरा में आयोजित हुआ।दिवंगत आचार्य त्यागी की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में सप्त देवों का दरबार आलौकिक श्रृंगार के साथ भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। गायकों ने भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। विधायक विवेक गुप्त , विश्वंभर नेवर , पार्षद राजेश सिन्हा आदि ने मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराई। राजेंद्र प्रसाद जिंदल , पवन कानोडय़िा, सुनील खेतान, श्याम सुंदर मोर , दिनेश सिंघानिया, चंद्रिका प्रसाद गुप्ता , रिनेश सरावगी , अमित रुंगटा , राजपाल गुप्ता , जितेंद्र राय ,शंकर शुक्ला, सुशील रुस्तगी, राजेश मिश्र,नरेंद्र रतेरिया,संदीप पोद्दार, गोकुल मुरारका, नरेंद्र सिंघानिया, दीपक सोनी, प्रदीप भामा, शंकर श्रीवास्तव , राजेश दास ने सत् संगम की 56 वर्षों की गौरव पूर्ण यात्रा को निरंतर जारी रखने के लिए प्रधान सचिव ईश्वर प्रसाद कानोडय़िा के प्रयासों की सराहना की। सच्चिदानंद पारीक, बाबा पिंटू, भुवनेश गोयल ( हरियाणा वाले) , नेहा गुप्ता, रेशमी अग्रहरी, लता पांडे, रतना लोहिया, संगीता कानोडय़िा ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति की।
—
वार्षिक दिवस में छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध
उधर आइआइटी खडग़पुर के छात्रों और प्रोफेसरों की एक टीम द्वारा संचालित गोपाली यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अधीन जागृति विद्यालय मंदिर की ओर से वार्षिक दिवस मनाया गया। छात्रों ने नृत्य प्रदर्शन, संगीत और नाटकों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन की थीम प्रणेता थी जिसका मुख्य उद्देश्य व्यवसाय का जश्न मनाना और समाज में व्यक्तियों द्वारा निभाई जाने वाली विविध भूमिकाओं के लिए एकता और प्रशंसा को बढ़ावा देना था। प्रोफेसर गौतम सेन, प्रोफेसर नार सिंह देवरा, प्रोफेसर शांतनु पांडा, रविब्रत मुजर्जी आदि अतिथि शामिल थे।सोसाइटी एक पंजीकृत स्वैच्छिक गैर – सरकारी संगठन है इसके अधीन जागृति विद्या मंदिर है जिसे आईआईटी खडग़पुर के छात्रों और प्रोफेसरों की एक टीम द्वारा संचालित करती है।