8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता में आयरन कम्पनी अतिबीर ग्रुप के दफ्तर पर छापेमारी

  कोलकाता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Renu Singh

•

Updated: 19 Mar 2021, 8:32 AM IST

कोलकाता में आयरन कम्पनी अतिबीर ग्रुप के दफ्तर पर छापेमारी

कोलकाता में आयरन कम्पनी अतिबीर ग्रुप के दफ्तर पर छापेमारी


आयरन कम्पनी अतिबीर ग्रुप के झारखंड-बंगाल स्थित 18 ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। कोलकाता में 4, गिरिडीह में 12, धनबाद में दो, बोकारो में एक तथा स्थानों पर सर्च की कार्रवाई चल रही है। मामला करवंचना का है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि पहले दिन की जांच में कई दस्तावेज हाथ लगे हैं जिनसे करवंचना के संकेत हैं। ग्रुप से जुड़े डीलर, आपूर्तिकर्ता के भी कुछ ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है। धनबाद में सिटी सेंटर में प्रमोद गोयल तथा झरिया टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित कोयला कारोबारी संजय केजरीवाल के ठिकाने को भी खंगाला जा रहा है। दोनों के अतिबीर ग्रुप से कारोबारी रिश्ते बताए जाते हैं। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतिबीर ग्रुप के गिरिडीह स्थिति ठिकानों के अलावा कारोबार में सहयोगी एवं कुछ संबंधी के भी धनबाद, बाकारो व कोलकाता स्थित लोकेशन को खंगाला जा रहा है। आयकर रांची, जमशेदपुर व धनबाद की कुल 18 टीम कार्रवाई में शामिल हैं। गिरिडीह शहर में स्थित कम्पनी के कार्यालय, ऑनर के आवास,मंझलाडीह स्थित चाइना प्लांट, अतिबीर रोलिंग मिल, स्पंज आयरन प्लांट में एक साथ छापेमारी की गई।