24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाजुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ शिकायत वापस लेंगे सिन्हा

सोमवार को वे अपनी शिकायत वापस लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 15 Jul 2018, 11:23 PM IST

Kolkata West bengal

नवाजुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ शिकायत वापस लेंगे सिन्हा

- ‘सेक्रेड गेम्स’ में राजीव गांधी के अपमान का मामला

- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विट के बाद किया निर्णय

कोलकाता

‘सेके्रड गेम्स’ विवाद में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विट के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव सिन्हा ने नेटफ्लिक्स और बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ कोलकाता के गिरीश पार्क थाने में दर्ज शिकायत वापस लेने का निर्णय किया है। सोमवार को वे अपनी शिकायत वापस लेंगे। सिन्हा ने नेटफ्लिक्स और नवाजुद्दीन पर राजीव गांधी के प्रति अभद्र टिप्पणी, उनके संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल एवं उनके दौर के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया था। सिन्हा ने रविवार को शिकायत वापस लेने के फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक के पक्षधर नहीं हैं। उनका कहना है कि विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारी लोकतंत्र का आधार है। उनके इस ट्विट से प्रेरित होकर अपनी शिकायत वापस लेने का निर्णय किया है। सिन्हा ने 10 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से अब तक यह विवाद राष्ट्रीय मीडिया जगत की सुर्खियों में था।

---

क्या लिखा है राहुल गांधी ने ट्विट में

भाजपा/आरएसएस का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर निगरानी और नियंत्रण होना चाहिए। मेरा मानना है कि यह आजादी हमारा बुनयादी लोकतांत्रिक अधिकार है। मेरे पिता देश के लिए जिए और मरे। किसी काल्पनिक वेब सीरिज के किसी पात्र के नजरिए से यह सच नहीं बदलने वाला है।
----

‘सेक्रेड गेम्स’ में क्या है

‘सेक्रेड गेम्स’ एक वेब सीरिज है। 6 जुलाई को यह नेटफ्लिक्स पर रीलिज की गई है। इसकी कहानी 80 के दशक की पृष्टभूमि पर तैयार की गई है। सैफ अली खान इसमें पुलिस अधिकारी एवं नवाजु²ीन सि²की एक गैंगेस्टर गणेश गायतुंडे का किरदार निभा रहे हैं। अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य की ओर से निर्देशित वेब सीरिज में राधिक आप्टे भी मुख्य किरायेदार में है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग