24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल में भाजपा-माकपा में गुप्त समझौता-ऋतव्रत

माकपा से निलम्बित सांसद ऋतव्रत बनर्जी ने बंगाल में भाजपा-माकपा के बीच गुप्त समझौता होने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 15 Jul 2018, 10:44 PM IST

kolkata west bengal

बंगाल में भाजपा-माकपा में गुप्त समझौता-ऋतव्रत

-निलम्बित माकपा सांसद ऋतव्रत ने लगाया आरोप

कोलकाता.

माकपा से निलम्बित राज्यसभा सांसद ऋतव्रत बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा और माकपा के बीच गुप्त समझौता होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि नदिया, पुरुलिया समेत अन्य जिलों में पंचायत चुनाव में विजयी रहे भाजपा उम्मीदवारों में अधिकांश माकपा के सदस्य हैं। राज्य में तृणमूल कांग्रेस को कमजोर करने के लिए माकपा राज्य नेतृत्व ने गुप्त समझौता के तहत ही भाजपा को सहयोग किया है। पंचायत चुनाव में विपक्ष के रूप में भाजपा का उत्थान इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। सांसद बनर्जी रविवार को कोलकाता में संवाददाताओं से बातचीत में ऐसा कहा। उल्लेखनीय है कि तृणमूल सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऋतव्रत को राज्य सरकार की विशेष कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया है। एक सवाल के जवाब में ऋतव्रत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति धर्मनिरपेक्षता पर आधारित है। यहां साम्प्रदायिकता का बीज बोने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। उन्होंने राज्य में भाजपा के उत्थान के लिए माकपा राज्य नेतृत्व को दोषी ठहराया है। ऋतव्रत ने सवाल उठाया कि पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण स्तर पर भाजपा के कितने लोग थे? स्थानीय स्तर पर वाम-राम की दोस्ती कर माकपा अपना वजूद बचाने का प्रयास कर रही है। ऋतव्रत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में माकपा का बंगाल में सूपड़ा साफ हो जाएगा। उनका मानना है कि भाजपा का मुकाबला केवल ममता बनर्जी ही कर सकती हैं।
------------
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को ममता की बधाई

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा सांसद तथा अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को उनके 72 वें जन्म दिन पर बधाई दी है। सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर ममता ने उनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की है। उल्लेखनीय है कि सिन्हा भाजपा के असंतुष्ट सांसदों में गिने जाते हैं। ममता के हाल की दिल्ली यात्रा के दौरान सिन्हा और पार्टी के दूसरे नेताओं यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी के साथ संसद भवन में मुलाकात की थी।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग