1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kolkata : पुस्तक मेले में हनुमान चालिसा बांटने को लेकर बवाल

- कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में आखिरी दिन भी राजनैतिक मुद्दों की वजह से बवाल मचा रहा। शनिवार को सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली के बाद रविवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की ओर से हनुमान चालीसा की पुस्तकें बांटने को लेकर दिन भर हंगामा हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Jyoti Dubey

•

Updated: 10 Feb 2020, 1:18 PM IST

Kolkata : पुस्तक मेले में हनुमान चालिसा बांटने को लेकर बवाल

Kolkata : पुस्तक मेले में हनुमान चालिसा बांटने को लेकर बवाल

कोलकाता. कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में आखिरी दिन भी राजनैतिक मुद्दों की वजह से बवाल मचा रहा। शनिवार को सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली के बाद रविवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की ओर से हनुमान चालीसा की पुस्तकें बांटने को लेकर दिन भर हंगामा हुआ। वीएचपी समर्थक व पुलिस केे बीच जमकर बहसा-बहसी हुई।

आरोप है कि रविवार की सुबह जब वीएचपी के सदस्यों ने अपने स्टॉल नं.370 के बाहर हनुमान चालीसा का वितरण करना शुरू किया तब वहां तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिसवालों ने पुस्तक वितरण को बंद करने को कहा। कारण पूछने पर जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वीएचपी के समर्थक अड़ गए। पुलिस व वीएचपी समर्थकों के बीच बहसा-बहसी शुरू हो गई। इसकी वजह से दिनभर पुस्तक मेला प्रांगण में हंगामा होता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीएचपी के स्टॉल के समक्ष बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया।

वहीं रविवार की सुबह कुछ लोगों ने सीएए के विरोध में भी रैली निकाली। मेला प्रांगण में सीएए के विरोध में नारे लगाए और पोस्टर लहराए। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शनिवार को कोलकाता पुस्तक मेले में प्रदेश भाजपा नेता राहुल सिन्हा के जाने के बाद सीएए का विरोध करने वालों ने उनका घेराव कर प्रदर्शन किया था। इसकी वजह से मेला प्रांगण में ही सीएए के समर्थकों व विरोध करने वालों के बीच विवाद हो गया था।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल