7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती बस में अश्लील कृत्य, फेसबुक पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दबोचा

भारतीय दंड विधान (भादवि) की धारा-354ए/509 के तहत मामला दर्ज किया गया

2 min read
Google source verification
kolkata West bengal

कोलकाता

कोलकाता में चलती बस में अश्लील कृत्य करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेसबुक पर उसका वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद ही बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम असीत राय है। पेशे से हॉकर असीत हुगली जिले के वैद्यबाटी इलाके का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में उसने गुनाह कबूल लिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि असीत पर भारतीय दंड विधान (भादवि) की धारा-354ए/509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। भादवि की धारा-३५४ए के तहत 3 साल जेल का प्रावधान है।

----
30बी/1 रूट की बस की घटना

पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे 30बी/1 रूट की बस की है। एक लडक़ी ने मोबाइल से उसका दो वीडियो बना लिया और फेसबुक पर वायरल कर दिया। थोड़ी ही देर में वह वीडियो चारों ओर फैल गया। किसी ने उक्त वीडियो को कोलकाता पुलिस के फेसबुक पर टैग कर दिया। वीडियो देख पुलिस तुरंत हरकत में आई और श्यामपुकुर इलाके से असीत को गिरफ्तार कर लिया।
---

वीडियो बनाने वाली लडक़ी का कहना है
वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बस में सवार थी। असीत बस में उसकी पिछली सीट पर बैठा था। उसकी ओर देख कर वह अश्लील कृत्य (ऐसौ घिनौनी हरकत जिसका उल्लेख नहीं किया जा सकता है) करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद वह नहीं माना। उसने बस कंडक्टर को भी इस बारे में बताया। वह भी कुछ नहीं बोला। फिर उसने वीडियो फेसबुक पर वायरल किया। लडक़ी का आरोप है कि १५ दिन पहले भी उसने बस में इस तरह की हरकत देखी थी।

---
स्वत: संज्ञान, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। वीडियो को देख स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। फेसबुक पर वायरल वीडियो उसके गुनाह का प्रत्यक्ष प्रमाण है।