23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संसद में सवाल पूछने के मामले में सुकांत मजूमदार शीर्ष पर

संसद में सवाल पूछने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार देश में शीर्ष पर रहे। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में संसद में सबसे अधिक सवाल पूछे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने पिछले पांच वर्षों में सांसदों के प्रदर्शन पर डेटा जारी किया है। एडीआर ने इसमें 10 सांसदों के नाम और पार्टी को शामिल किया है। कितने सवाल पूछे गए, इसकी भी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों में 505 सांसदों ने 92271 सवाल पूछे

2 min read
Google source verification
संसद में सवाल पूछने के मामले में सुकांत मजूमदार शीर्ष पर

संसद में सवाल पूछने के मामले में सुकांत मजूमदार शीर्ष पर

एडीआर की रिपोर्ट: मजूमदार ने पांच साल में पूछे 596 सवाल
सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से संबंधित
संसद में सवाल पूछने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार देश में शीर्ष पर रहे। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में संसद में सबसे अधिक सवाल पूछे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने पिछले पांच वर्षों में सांसदों के प्रदर्शन पर डेटा जारी किया है। एडीआर ने इसमें 10 सांसदों के नाम और पार्टी को शामिल किया है। कितने सवाल पूछे गए, इसकी भी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों में 505 सांसदों ने 92271 सवाल पूछे। एडीआर के मुताबिक, 10 सांसदों की सूची में बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार शीर्ष पर हैं। दरअसल सुकांत ने 17वीं लोकसभा के दौरान कुल 596 सवाल पूछे हैं। एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि सुकांत को छोड़कर बंगाल से कोई सांसद टॉप टेन में नहीं है। दूसरे स्थान पर हैं सुधीर गुप्ता हैं, जो मध्य प्रदेश के सांसद हैं। सुधीर गुप्ता ने लोकसभा में कुल 586 सवाल पूछे हैं। वहीं तीसरे स्थान पर बिद्युत बरन महतो हैं। महतो भाजपा के टिकट पर जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने सदन में कुल 580 सवाल किए हैं। एनसीपी की सुप्रिया सुले पांचवें स्थान पर हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा सवाल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से संबंधित पूछे गए। इसके बाद कृषि, रेलवे, वित्त, शिक्षा और पर्यावरण से संबंधित सवाल पूछे गए। अगर सवाल पूछने के लिहाज से बात करें तो महाराष्ट्र के सांसदों ने पिछले 5 सालों में 315 सवाल किए हैं।
--
संसद में ये रहे सबसे अधिक उपस्थित
वहीं संसद में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले सांसदों में भाजपा के सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम आता है। जबकि सबसे कम हाजिरी हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की रही है। अगर राज्य आधारित आंकड़ों की बात करें तो छत्तीसगढ़ व गुजरात के सांसद पहले स्थान पर हैं, जिनकी संसद में हाजिरी सबसे अधिक रही है। इन राज्यों के सांसदों की औसत उपस्थिति 216 दिन दर्ज की गई है। वहीं उत्तराखंड के पांच सांसदों की औसत उपस्थिति 188 दिन दर्ज की गई है।
--
संसद में सबसे अधिक सवाल पूछने वाले सांसद
क्र.सं. सांसद कुल पूछे सवाल
1. सुकांत मजूमदार 596
2. सुधीर गुप्ता 586
3. बिद्युत बरन महतो 580
4. एस. अप्पा बर्ने 579
5. सुप्रिया सुले 577
6. डॉ. एआर. कोल्हे 570
7. डॉ.एसआर भाम्रे 556
8. कुलदीप आर शर्मा 555
9. एसएस मांदिक 553
10. जीसी कीर्तिकर 531