3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

sad – स्कूल की छत से गिरकर एक छात्र की मौत

- सहपाठी को बचाने में गया दूसरा घायल- बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

sad - स्कूल की छत से गिरकर एक छात्र की मौत

न्यू-जलपाईगुड़ी थाने के फूलबाड़ी इलाके में स्थित नारायणा स्कूल के छत से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई वहीं दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। मृतक छात्र की पहचान रिषभ आर्य(15) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल उसका दोस्त ऋ त्विक कुमार सिंह (15) है। दोनों का घर बिहार के पूर्णिया जिले में है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नारायणा स्कूल की छत पर हॉल है। जिनमें कांच की खिड़कियां लगी है। बताया जा रहा कि खेल-खेल में ऋ त्विक खिड़की से नीचे गिरने लगा। रिषभ उसे बचाने दौड़ा दोनों एक साथ नीचे गिर गए। बचाने की कोशिश करने वाले रिषभ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। दोनों छात्र यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि घायल छात्र की चिकित्सा फूलबाड़ी के एक निजी नर्सिंगहोम में कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार को स्कूल के लंच टाइम में दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ हॉल में पहुंचे थे। वहां शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद थे। अचानक भाग दौड़ के बीच एक खिड़की का शीशा तोड़ते हुए दोनों छात्र गिर पड़े। स्कू ल की प्रिंसिपल रजनी प्रसाद ने कहा कि दुखद घटना है। नौवीं क्लास के दोनों छात्र ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गए। परिवार वालों को सूचना दी गयी है। घायल के परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader