
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन ने उनके चाहने वालों को झकझोर दिया
. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर राजनीति से लेकर उद्योग जगत के दिग्गजों ने शोक जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम ममता बनर्जी सहित कई नेताओं ने उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं जताईं। बुद्धदेव पिछले लंबे समय से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य दुश्वारियों से जूझ रहे थे। चिकित्सक उनके उपचार में जुटे थे। स्वास्थ्य की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जुलाई में उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, वे पिछले लंबे समय से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी और वृद्धावस्था संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। हालांकि, बीते दिनों उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल रहा था लेकिन, अचानक उनके निधन ने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है। वे कोलकाता में ही अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा की: मोदी
सभी वर्गों का सम्मान हासिल किया: बोस
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि माकपा नेता ने लोगों से सम्मान और प्यार अर्जित किया। उन्होंने भट्टाचार्य को अन्य राजनीतिक नेताओं के लिए अनुकरणीय आदर्श बताया। राजभवन ने की ओर से जारी बयान में राज्यपाल ने कहा कि बुद्धदेव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अपने सादा जीवन, उच्च विचार और साहित्य एवं संस्कृति के प्रति लगाव से समाज के सभी वर्गों के लोगों का प्यार और सम्मान हासिल किया है।
मुझे गहरा दुख हुआ: अभिषेक बनर्जी
शुभेंदु ने प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की
बंगाल ने एक महान नेता खो दिया: संजीव गोयनका
बहुत बड़ा शून्य पैदा कर दिया: एनजी खेतान
साहसिक निर्णय किए: मर्चेंट्स चैंबर
मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि उन्होंने बड़े पैमाने पर विनिर्माण के माध्यम से निवेश जुटाने की इच्छा के साथ राज्य का औद्योगिकीकरण करने के लिए साहसिक निर्णय किए। उद्योग निकाय ने कहा कि भट्टाचार्य के औद्योगीकरण के नजरिये की सभी ने सराहना की। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही राज्य में आईटी में निवेश आया।
Published on:
08 Aug 2024 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
