कोलकाता

एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव असंवैधानिक- कल्याण

तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने के प्रस्तावों को असंवैधानिक करार दिया है।

2 min read
एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव असंवैधानिक- कल्याण

-कहा, खर्च से अधिक महत्वपूर्ण लोकतंत्र
नई दिल्ली.

तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने के प्रस्तावों को असंवैधानिक करार दिया है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को कहा कि देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का विचार अव्यावहारिक और असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि संविधान के बुनियादी ढांचे को बदला नहीं जा सकता। उनकी पार्टी एक साथ चुनाव कराने के विचार के खिलाफ है क्योंकि यह संविधान के खिलाफ है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।
-------
पूर्व माकपा सांसद मैनुल हसन ने छोड़ी पार्टी

-कहा, भाजपा के खिलाफ लड़ाई में उदासीन है पार्टी
कोलकाता.

माकपा के पूर्व सांसद मैनुल हसन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोडऩे की घोषणा की है। मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में शनिवार को पार्टी छोडऩे के निर्णय की घोषणा करते हुए हसन ने कहा कि उन्होंने पार्टी के हित में कई विषयों को माकपा नेतृत्व के समक्ष उठाया, पर उसका कोई समाधान नहीं हुआ। भाजपा के प्रति पार्टी का स्टैण्ड साफ नहीं है। पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए मजबूत मंच बनाने में विफल साबित हो रही है। भाजपा फासीवादी पार्टी है, यह कहने का साहस भी नहीं जुटा पा रही है।

तृणमूल और भाजपा को एक सूत्र में बांधना गलत-
पूर्व माकपा सांसद ने कहा कि देश सहित पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रधान शत्रु है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा को एक सूत्र में बांधना गलत होगा। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा को एक सूत्र में बांधना गलत होगा। माकपा यदि ऐसा करती है तो इसका नुकसान भाजपा विरोधी लड़ाई को होगा। उन्होंने कहा कि अतीत में कांग्रेस और भाजपा को एक नजर से देखने के कारण माकपा को राजनीतिक नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए माकपा को चाहिए कि वह राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ चले।

Published on:
07 Jul 2018 09:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर