3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाह मांगे माफी नहीं तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

ममता सरकार पर केन्द्रीय अनुदान का घोटाला करने के आरोप लगाने पर बोले तृणमूल सांसद डेरेक अमित शाह भ्रष्टाचार के डकैट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

MANOJ KUMAR SINGH

•

Updated: 11 Aug 2018, 10:47 PM IST

Kolkata west bengal

शाह मांगे माफी नहीं तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

डेरेक ओब्रायन ने माफी मांगने के लिए शाह को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा का एक और फ्लॉप शो हुआ। अमित शाह ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे के खिलाफ निराधार आरोप लगाया है। अगर वे 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगते है तो वे अभिषेक बनर्जी और सरकार पर लगाए गए गलत आरोप लगाने के लिए उनके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस मामला दर्ज करेगी।
कोलकाता

पश्चिम बंगाल को केन्द्र से मिले अनुदान का घोटाला करने का आरोप लगाने पर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी। अमित शाह पर पलटवार करते हुए डेरेक ने उन्हें भ्रष्टाचारियों का सरदार करार दिया। पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कहा कि कोलकाता की रैली में अमित शाह ने केन्द्र की ओर से पश्चिम बंगाल को दिए गए अनुदान का घोटाला करने का आरोप लगाया है। इसके लिए वे ममता बनर्जी की सरकार से माफी मांगे। नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। इस दिन शहीद खुदीराम बोस के 111 वां शहादत दिवस पर आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कोलकाता चलो रैली में शाह ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में वित्त आयोग ने बंगाल सरकार को 3.59 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। लेकिन ये पैसे लोगों के हित में खर्च नहीं हो कर भतीजे और सिंडिकेट के भेंट चढ़ गया है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए डेरेक ओब्रायन ने माफी मांगने के लिए शाह को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा का एक और फ्लॉप शो हुआ। अमित शाह ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे के खिलाफ निराधार आरोप लगाया है। अगर वे 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगते है तो वे अभिषेक बनर्जी और सरकार पर लगाए गए गलत आरोप लगाने के लिए उनके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस मामला दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि अमित शाह पश्चिम बंगाल के लोगों को अपमान कर रहे हैं। वे बंगाल की सभ्यता और शुद्ध रुची नहीं समझते हैं। ममता बनर्जी की सरकार और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। ऐसा कर वे बंगाल की संस्कृति को अपमान किया है। वे खुद भ्रष्चाचार के डकैत हैं। उन्होंने कहा कि असभ्यता की एक सीमा है, शाह उसे लांघ गए हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएंगे कि वे एक दिन आएंगे और बंगाल और बंगाल के लोगों को अपमान कर के चले जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल