बेहला में किया रोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन
कोलकाता . स्वदेशी जागरण मंच ने यह संकल्प लिया है कि भारत के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जिससे आने वाले कुछ वर्षों में देश में न कोई गरीब रहे और न ही बेरोजगार। यह कहना है स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक डॉ. धनपतराम अग्रवा का। वे महानगर के डायमंड हार्बर रोड इलाके में बेहला थाने के पास स्वावलंबी भारत अभियान के तहत खोले गए रोजगार सृजन केंद्र के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत यह प्रयास किया जा रहा है कि अगले 25 सालों में भारत में जीरो प्रसेंट गरीबी और जोरो प्रसेंट बेकारी होगी। इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर खादी व ग्रामोद्योग कमिशन के निदेशक डॉ. वी शिवकुमार, पीएनबी के मुख्य प्रबंधक सुनील अग्रवाल मौजूद थे। यह जानकारी सुबीर रायचौधरी ने दी।
—
-कैप्शन : उद्घाटन के मौके पर डॉ. धनपतराम अग्रवाल के साथ अन्य अतिथि।
———-
राजेश प्रधान करेंगे कोयला, मवेशी तस्करी की जांच का नेतृत्व
-सीबीआइ के कोलकाता जोन के नए संयुक्त निदेशक बने महाराष्ट्र कैडर के आइपीएस
कोलकाता . सीबीआइ के कोलकाता जोन के नए संयुक्त निदेशक के तौर पर राजेश प्रधान को तैनात किया गया है। वे एन वेणुगोपाल का स्थान लेंगे, जिन्हें हैदराबाद जोन का संयुक्त निदेशक बनाया गया है। महाराष्ट्र कैडर के वर्ष 2003 बैच के आइपीएस अधिकारी राजेश प्रधान अब राज्य के बहुचर्चित कोयला और मवेशी तस्करी घोटालों की जांच का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले वे सीबीआइ के उप महानिरीक्षक पद पर तैनात थे। प्रधान की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गई है।
————
जांच तेज करने को उठाया कदम
वेणु गोपाल को कोलकाता जोन के उपनिदेशक पद पर जून 2022 में तैनात किया गया था। एक साल के कुछ ज्यादा समय के भीतर ही उन्हें स्थानांतरित कर प्रधान को लाए जाने के बाद इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कदम कोयला और मवेशी तस्करी मामलों की जांच की गति को तेज करने के लिए उठाया गया है।