यदि आप कोलकाता और हावड़ा को जोडऩे वाली विद्यासागर सेतु से गुजरते हैं तो सावधान हो जाएं। राज्य के सचिवालय के नजदीक की विद्यासागर सेतु की हालत बहुच अच्छी नहीं है।
कोलकाता.
यदि आप कोलकाता और हावड़ा को जोडऩे वाली विद्यासागर सेतु से गुजरते हैं तो सावधान हो जाएं। राज्य के सचिवालय के नजदीक की विद्यासागर सेतु की हालत बहुच अच्छी नहीं है। इसे देखते हुए ममता बनर्जी सरकार ने सेतु के पुनरुद्धार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वित्त विभाग ने 204 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
राज्य सचिवालय नवान्न के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सेतु का पुनरुद्धार कार्य अतिशीघ्र शुरू की जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह सेतु हावड़ा, सांतरागाछी के विभिन्न क्षेत्रों को जोडऩे का मुख्य साधन है। इसके अलावा राज्य सचिवालय नवान्न के कारण सेतु काफी महत्वपूर्ण है। हर रोज हजारों की संख्या में छोटी से लेकर बड़ी कारें गुजरती हैं।
सेतु विशेषज्ञों के अनुसार द्वितीय हुगली सेतु के नाम से चर्चित विद्यासागर सेतु की आयु 27 साल हो चुकी है। 823 मीटर लंबा यह सेतु देश का वृहत्तम केबल सेतु है। इसके केबल, होल्डिंग डाउन केबल, डेक स्लैब और एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदलना अत्यंत जरूरी हो गया है। सेतु विशेषज्ञ ने सरकार को इस बात से अवगत कराया है कि विद्यासागर सेतु के पुनरुद्धार में विलम्ब करना जोखिम हो सकता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार की संस्था हुगली रिवर ब्रिज कॉरपोरेशन (एचआरबीसी) ने विशेषज्ञों की एक टीम बनाई है। जो सेतु की रखरखाव की निगरानी करेगी। सेतु में 150 स्टे केबल है, जिसे सबसे पहले बदलना अनिवार्य है। सेतु का पुनरुद्धार का काम जल्द शुरू होगा।