दिलीप घोष ने रविवार को राणाघाट में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा शासित प्रदेशों में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को ‘कुत्तों की तरह गोली मार दी गई है।’ ममता बनर्जी और उनकी सरकार ने वोट बैंक की लालच में सीएएके खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर गोली चलाने तथा लाठीचार्ज का आदेश नहीं दिया।
दिलीप घोष के इस बयान को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल मच गया है। उनके बयान की चौतरफा निंदा की जा रही है। विपक्षी पार्टियां तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस एवं माकपा के साथ आमलोग एवं बुद्धिजीवी वर्ग भी उनके बयान की तीखी आलोचना कर रहा है। उनकी ही पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी उनके बयान की निंदा की है।