
जेएनयू में विवेकानंद के बाद बंगाल में डॉ. विधान चंद्र राय की मूर्ति तोड़ी
कोलकाता
नई दिल्ली में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति तोडऩे को लेकर मचा बवाल अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में शनिवार रात अज्ञात समाजकंटकों ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न डॉ. विधान चंद्र राय की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को इसका पता चला। घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। कांग्रेस जिला इकाई के नेताओं ने इस वारदात के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। पार्टी ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोलकाता में हुए विवाद को लेकर विधान चंद्र राय की मूर्ति तोड़ी है। हालांकि जिला भाजपा इकाई नेताओं ने आरोप को झूठा बताया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुबह में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी विधान चंद्र की मूर्ति गायब पाई गई। वहां से कुछ दूर बीच सडक़ पर विधान चंद्र राय की मूर्ति टूटी-फूटी हालत में पड़ी हुई थी। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। कांग्रेस कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वारदात के आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Published on:
17 Nov 2019 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
