3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal:दिलीप घोष फिर आंख के बदले आंख की अपनी खुली धमकी को दोहराया

उन्होंने कहा कि जो भी उन्हें या उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाएगा उससे हिंसा से ही निपटा जाएगा...

less than 1 minute read
Google source verification
West Bengal:दिलीप घोष फिर आंख के बदले आंख की अपनी खुली धमकी को दोहराया

West Bengal:दिलीप घोष फिर आंख के बदले आंख की अपनी खुली धमकी को दोहराया

कोलकाता
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को एक फिर आंख के बदले आंख की अपनी खुली धमकी को दोहराया। उन्होंने कहा कि जो भी उन्हें या उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाएगा उससे हिंसा से ही निपटा जाएगा। फिर चाहे वो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भेजे गए केंद्रीय बल ही क्यों ना हो।
घोष ने कहा कि अगर वे मेरी कार को निशाना बनाएंगे, मेरे कार्यकर्ताओं के हाथ और पैर तोड़ देंगे, उन्हें लिंच करेंगे तो क्या हमें उन्हें चाय परोसनी चाहिए?
उन्होंने कहा कि हम कोई वातानुकूलित कमरे से नहीं बोल रहे हैं। हम जमीन पर लड़ रहे हैं। 120 कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा ने हिंसा का समर्थन किया, उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा है कि भाजपा किसी को पीटेगी। मैंने कहा है कि केंद्रीय बल जो यहां आते हैं वो किसी को भी पीट देंगे जो समस्या पैदा करेगा।

Story Loader