-212 महिला खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा
-35 गोल्ड, 35 सिल्वर और 70 ब्रांज के लिए दिखाया दम
-कैप्शन : मंच पर उपस्थित अतिथि और प्रतियोगिता के जज
-प्रतियोगिता में हिस्सा लेती बच्चियां
कोलकाता . खेलो इंडिया 10 का दम महिला वुशू लीग का आयोजन पश्चिम बंगाल वुशू संघ ने साल्टलेक स्पोट्र्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के परिसर में किया। इसका अनुमोदन भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से किया गया था। जिसमें 35 गोल्ड, 35 सिल्वर और 70 ब्रांज पदक महिला खिलाडिय़ों के लिए रखा गया था। इसमें 212 महिला खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसका उद्घाटन पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (एंटी क्रपश्न) राकेश कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर ईस्टर्न रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के आईजी परम शिव, बंगाल ओलंपिक संघ के पूर्व सचिव कमलेश चटर्जी, पश्चिम बंगाल पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (हेड क्वार्टर) के. जयरमन, भारतीय खेल प्राधिकरण के असिस्टेंड डायरेक्टर आकाश पुंडिर व राम कुमार, पश्चिम बंगाल वुशू संघ के महासचिव शंभू सेठ, पश्चिम बंगाल वुशू संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ व कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता मौजूद थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि धनपत लाल अग्रवाल ने प्रतियोगिता की विजेताओं को पदक दिए।
शंभू सेठ ने बताया कि 30 व 31 मार्च को आयोजित इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन खेलो इंडिया 10 का दम और दूसरे दिन राज्य वुशू प्रतियोगिता कराई गई। राज्य वुशू प्रतियोगिता में राज्य के 21 जिलों से 550 बच्चों ने हिस्सा लिया। राज्य प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक जीतकर कुचबिहार पहले स्थान पर रहा। कोलकाता को दूसरे नंबर पर संतुष्ट होना पड़ा। नदिया और पुरुलिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।