23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुगली में मंदिर से उखाड़ी हनुमान की मूर्ति

हुगली (Hoogly) जिले के डानकुनी स्थित गोबरा इलाके में अज्ञात लोगों ने मंदिर से हनुमान की मूर्ति उखाड़ दी। मामले की जानकारी मिलने पर इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
हुगली में मंदिर से उखाड़ी हनुमान की मूर्ति

हुगली में मंदिर से उखाड़ी हनुमान की मूर्ति

हुगली
हुगली जिले के ड़ानकुनी थाना अंतर्गत गोबरा इलाके में बुधवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पूजा अर्चना के लिए भक्तगण हनुमान मंदिर पहुंचे तो वहां से हनुमान जी की मूर्ति गायब मिली । घटना की सूचना तत्काल डानकुनी थाने की पुलिस को दी गई । खबर पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने बारीकी से पूरे मंदिर स्थल का जायजा लिया। बाद में पास के नाले से उनकी प्रतिमा मिली।
स्थानीय निवासी सुकांत माझी ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ उपद्रवी तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को मंदिर से उखाड़ कर नजदीक के एक नाले में फेंक दी थी। मामले की जानकारी मिलने पर इलाके में तनाव फैलने लगा। पुलिस को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आस्था पर चोट करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस से आग्रह किया जा रहा है कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को तत्काल तलाश कर उन्हें कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दी जाय ।
मंदिर के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के सुपुर्द किया गया है ताकि आसानी से बदमाशों तक पहुंचा जा सके । बहरहाल पुलिस ने आश्वासन दिलाया कि जल्द ही इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले तत्वों को धर दबोचा जाएगा । वहीं इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष है।