19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट जारी: 111 उम्मीदवारों के नाम, देखें किसको-कहां से मिला टिकट

West Bengal elections: भाजपा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

2 min read
Google source verification
West Bengal Assembly elections

बंगाल में बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 144 प्रत्याशियों के नाम जारी किया था।

पूर्व मंत्री निशीथ माथाभंगा से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी शामिल हैं, जिन्होंने माथाभंगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा है। 40 वर्षीय प्रमाणिक ने 2024 तक कूच बिहार लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उस वर्ष आम चुनाव हार गए थे।

सोनारपुर से रूपा गांगुली मैदान में

पार्टी ने सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से अभिनेत्री से राजनेता बनीं रूपा गांगुली को मैदान में उतारा है, जबकि रेखा पात्रा हिंगलगंज से चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि पात्रा 2024 के लोकसभा चुनावों में बसीरहाट से भगवा पार्टी की उम्मीदवार थीं।

इसके अलावा, पार्टी ने कौशिक रॉय को मयनागुड़ी से, नोमान राय को दार्जिलिंग से, आशिम कुमार विश्वास को राणाघाट दक्षिण से, सुब्रत ठाकुर को गायघाटा से और अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

एगरा से लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी के भाई

सुवेंदु अधिकारी (जो भाबानीपुर और नंदीग्राम दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं) के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी भाजपा ने एगरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पार्टी ने टॉलीगंज, एंटाली, मानिकतला और पुरुलिया विधानसभा क्षेत्रों से क्रमशः पापिया डे अधिकारी, प्रियंका तिबरेवाल, तापस रॉय और सुदीप कुमार मुखर्जी को मैदान में उतारा है।

पहली लिस्ट में हुआ कुछ बदलाव

साथ ही, पहली लिस्ट में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। बिष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट पर भाजपा ने बदलाव करते हुए अब विस्वजीत खान को उतारा है। वहीं, जॉयपुर विधानसभा में बिस्वजीत महतो को भाजपा ने समर्थन दिया है। इससे पहले भाजपा ने सोमवार को भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिनमें कई दिग्गजों के नाम शामिल थे।

बंगाल में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।