BENGAL Y 20 SUMMIT 2023-कोलकाता। युवा शक्ति ही है हमारे देश की शान हैं। भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। इंडियन म्यूजियम के आशुतोष ऑडिटोरियम में वाई-२० शिखर सम्मेलन के रविवार को शुभारंभ मौके पर अतिथियों ने यह बात कही। अतिथियों ने कहा कि मन स्वस्थ है तो हमारा तन भी स्वस्थ रहेगा। ब्रह्मकुमारी का इंडियन म्यूजियम के सहयोग से यह आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने इसका उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत के पास महाशक्ति बनने का अवसर है।
—-
भारतीय योग का पूरे विश्व में कोई विकल्प नहीं
उन्होंने ब्रह्मकुमारी के आयोजन को सराहा और कहा कि आयुर्वेद, भारतीय योग, मेडिटेशन का पूरे विश्व में कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने युवा शक्ति को संबल, सुदृढ़ बनाने पर खास जोर दिया। इंडियन म्यूजियम के निदेशक अरिजीत दत्ता चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए खुद को संवेदनशील बनाने पर जोर दिया।
—-
खेल जीवन के लिए बेहद जरूरी
मशहूर अर्जुन पुरस्कार विजेता डोला बनर्जी ने खेल और जीवन में सामंजस्य बनाने पर जोर देते हुए कहा कि खेल जीवन के लिए बेहद जरूरी है। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी मजबूती आती है। ब्रह्मकुमारी पूर्व क्षेत्र मुख्यालय की प्रभारी बीके कानन दीदी ने ध्यान योग, राजयोग के साथ स्वस्थ-सुखी जीवन पर प्रकाश डाला। माउंट आबू से आई ब्रह्मकुमारी सुप्रीया ने मानसिक शांति के तरीके बताए। कौन तुझे रोक सकता है कबतक रूकोगे तुम पर बच्चों ने आकर्षक संगीतमय नृत्य पेश कर समां बांधा।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक आध्यात्मिक संस्था है। इसकी विश्व के 137 देशों में 8500 से अधिक शाखाएँ हैं। इस संस्था का बिजारोपण 1930 के दशक में अविभाजित भारत के सिन्ध प्रान्त के हैदराबाद नगर में हुआ