कोलकाता

WEST BENGAL DURGA PUJA 2023– राम मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मैं आज राजनीति पर बात करने नहीं आया हूं

2 min read
WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-- राम मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

BENGAL DURGA PUJA 2023-कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मैं आज राजनीति पर बात करने नहीं आया हूं। मैं राजनीति के बारे में बात करने के लिए बंगाल वापस आऊंगा। मैं राजनीति के बारे में बात करूंगा। मैं यहां बदलाव के लिए अपनी सारी ऊर्जा झोंक दूंगा। शाह ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्होंने इशारा किया कि उनके निशाने पर क्या है। शाह ने महानगर के संतोष मित्रा स्क्वायर की थीम अयोध्या के राम मंदिर की तरह बने पंडाल का उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि मैंने मां दुर्गा से पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार जल्द समाप्त हो।

--

राम मंदिर के विचार को दुनिया तक पहुंचाया

शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी में होने जा रहा है। उससे पहले कलकत्ता के लोगों ने राम मंदिर की प्रतिकृति का उद्घाटन किया। दुर्गा पूजा के माध्यम से कलकत्ता ने राम मंदिर के विचार को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाया। इसके लिए उन्होंने आयोजक पार्टी पार्षद सजल घोष तथा अन्य को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक और भाजपा नेता राहुल सिन्हा उपस्थित थे।

--

सुख और समृद्धि की कामना

शाह ने कहा वे केवल यहां मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने आए हैं। मैंने मां दुर्गा से बंगाल सहित देश के लोगों के सुख और समृद्धि की कामना की। हमारे शास्त्रों की मानें तो ब्रह्मांड में हमेशा सद् शक्ति की रक्षा के लिए अनेक युद्ध करके रक्तबीज से लेकर शुंभ-निशुंभ तक अनेक आसुरी तत्वों का विनाश करने का काम किया है। यह नौ दिन पश्चिम बंगाल के लिए दीपावली से भी बड़ा त्योहार है। उत्तर भारत में भी विधि विधान से लोग शक्ति की आराधना करते हैं। इससे पहले अमित शाह दोपहर बाद कोलकाता पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रदेश भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Published on:
17 Oct 2023 02:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर