4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी नक्सली रहे डिस्को डांसर मिथुन दा अब भाजपा के साथ

बंगाल (West Bengal) की राजनीति में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थाम ही लिया। मिथुन ्रचक्रवर्ती राज्य के उन गिने चुने लोगों में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग राज्य के कोने -कोने में है। भाजपा उनके पार्टी में शामिल होने से उत्साहित है।

less than 1 minute read
Google source verification
कभी नक्सली रहे डिस्को डांसर मिथुन दा अब भाजपा के साथ

कभी नक्सली रहे डिस्को डांसर मिथुन दा अब भाजपा के साथ

कोलकाता. मिथुन चक्रवर्ती अब भाजपा के साथ हैं। रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिगेड सभा में भाजपा का दामन थामा। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ उनके संबंध इस नई पारी की नींव का पत्थर बने। इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस के राज्य सभा सांसद रह चुके हैं। उन्हें वाममोर्चा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु और बुद्धदेव भट्टाचार्य का करीबी भी माना जाता था। अभिनेता बनने से पहले वे नक्सल आंदोलन के समर्थक भी थे। अब उनकी नई भूमिका पश्चिम बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ाने की होगी।
रविवार को ब्रिगेड सभा मंच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले ही मिथुन चक्रवर्ती को पार्टी की उत्तरीय पहनाकर राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी परिवार का हिस्सा बनाया। इससे पहले मिथुन सक्रिय राजनीति में आने के सवाल को टालते रहते थे। शनिवार की देर रात भाजपा प्रदेश पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय के साथ हुई उनकी बैठक के बाद उनका भाजपा में आना तय माना जा रहा था।

Story Loader