2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP Muslim face in Bengal: किस एकलौती मुस्लिम महिला नेता ने संभाली बंगाल भाजपा का उपाध्यक्ष पद

महफूजा खातुन में भाजपा को दिख रही है कौन सी संभावनाएं

less than 1 minute read
Google source verification
BJP Muslim face in Bengal: किस एकलौती मुस्लिम महिला नेता ने संभाली बंगाल भाजपा का उपाध्यक्ष पद

BJP Muslim face in Bengal

सायंतन बसु प्रदेश जनसंपर्क महासचिव और राजू बनर्जी बने प्रदेश जनजागरण महासचिव
कोलकाता
पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए महफूजा खातुन को अपने उच्च स्तरीय संगठन मण्डली में शामिल किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को माकपा से भाजपा में आई महफूजा खातुन को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
इसके साथ ही महफूजा खातुन प्रदेश भाजपा के उच्च पद नियुक्त की जाने वाली पहली मुस्लिम नेता हैं। प्रदेश भाजपा के मूल संगठन के किसी बड़े पद पर दूसरा कोई मुस्लिम नेता नहीं है। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की सिफारिश पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महफूजा खातुन को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के चुनाव रहे मुर्शिदाबाद जिले के जलंग्घी लोकसभा क्षेत्र से उनके पुत्र अभिजीत मुखर्जी के खिलाफ अपना उमीदवार बनाया था। तब खातुन बंगाल में भाजपा की एकलौती मुस्लिम उम्मीदवार थी।
इसके साथ ही दिलीप घोष ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी से उनका घोर विरोधी बनी पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष को भी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और रथिन बसु को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की। वे इस दिन कोलकाता के आईसीसीआर में आयोजित प्रदेश भाजपा की सांगठनीक चुनाव कार्यशाला के बाद संवाददाताओं से बोल रहे थे। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सांगठनीक महासचिव श्रीप्रकाश, राष्ट्रीय सचिव और सह प्रदेश प्रभारी अरविन्द मेनन, राहुल सिन्हा और अन्य नेता उपस्थित थे।
इस बैठक में प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु और अमिताफ मैत्र को प्रदेश जनसंपर्क महासचिव, प्रदेश महासचिव राजीव बनर्जी और प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अध्यक्ष देबजीत सरकार को जनजागण महासचिव बनाया है।

Story Loader