26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxal Breaking : 5 लाख इनामी एलओएस कमाण्डर ने किया आत्मसमर्पण, खोले ये सभी राज

गस्त सर्चिंग के दबाव व छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर किया समर्पण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 20 Jun 2018, 12:34 PM IST

एलओएस कमाण्डर ने किया आत्मसमर्पण

Naxal Breaking : 5 लाख इनामी एलओएस कमाण्डर ने किया आत्मसमर्पण, खोले ये सभी राज

कोण्डागांव. शासन की नीति पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण अभियान पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से दबाव में आकर व जनजागरण अभियान से प्रेरित होकर समाज के मुख्यधारा में शामिल होने को लालायित हो रहे है। पहले तो छोटे-छोटे नक्सली समर्पण करते थे लेकिन अब बड़े कमाण्डर भी इस अभियान के चलते अपने आप को पुनर्वास नीति से पीछे नहीं रख पा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार कोण्डागांव जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बस्तर आई.जी. विवेकानंद सिन्हा व डीआईजी, टी.एस. पैंकरा, बस्तर रेंज कांकेर के कुषल मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री अभिषेक पल्लव के प्रभावी रणनीति तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री माहेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में दिन बुधवार को बस्तर रेंज में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में कोण्डागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कोण्डागांव सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में एसआइबी कोण्डागांव जिला पुलिस बल कोण्डागांव एसटीएफ तथा आईटीबीपी 41 वीं वाहिनी के संयुक्त सत्त नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान के चलते व छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली बयानार एलओएस कमाण्डर जगराम कचलाम उर्फ चंदू उर्फ बदरू पिता सुरजू राम जाति गोंड़ उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तुरूसमेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर ने पुलिस को नक्सली मुठभेड़ में शामिल घटनाओं का सिलसिलेवार जानकारी देकर समाज के मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

यह नक्सली कमाण्डर इन घटनाओं में था शामिल
वर्ष 2012 जून में कंपनी नंबर 06 व 07 के सदस्य संजीव मल्लेष राजमन व अन्य 02 के साथ में ग्राम पदबेड़ा बेचा से दैनिक उपयोगी सामाग्री लेने जाते समय ग्राम हितुलवाड़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुआ जिसमें यह नक्सली कमाण्डर भी शामिल था घटना के दौरान इसके दाहिने जांघ में गोली लगने से घायल हुआ।

वर्ष 2016 जनवरी में कंपनी का सेक्शन कंमाडर मुन्ना के साथ यह नक्सली के साथ कंपनी के करीबन 10 सदस्य सदस्य थे जो कचोरा से करलाभांटा मंदोड़ा में खाना बनाने के लिए जा रहे थे तभी पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुआ जिसमें इस नक्सली ने 01 राउंड इंसास रायफल से चलाया।

वर्ष 2017 जून में घटना में आमदई एलओएस में रहते हुए पुंगारपाल घटना में शामिल था। कंमाडर षोभी बस्तर एलओएस आमदई एलओएस, मुंडागांव एलओएस कंमाडर हेमलाल, रैजूलोहार सहित करीबन 40 की पार्टी थी। पदनार दैनिक उपयोगी सामाग्री लेने आने के दौरान राकसमेटा नदी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ होने से 03 नक्सली बस्तानार एलओएस कंमाडर सिग्गना बयानार एलओएस कंमाडर महेन्दर कंपनी नंबर 06 का पीपीसी मेंबर मुन्ना मारे गये उक्त घटना में ये आत्मसमर्पित नक्सल भी शामिल था।